मूली के पत्तों से कर सकते है हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल
हेल्थ डेस्क। सर्दियों के मौसम में गाजर, मटर और मूली जैसी सब्जियां आती है, इनकी न केवल सब्जी बनाई जाती है बल्कि लोग इन्हे कच्चा भी खाते है। लोगो को मूली के पराठे खाने में बहुत मजे आते है सर्दियों में मूली खाना ही सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता है बल्कि मूली के पत्ते भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है। बहुत सारे लोग इसे पत्ते समझ कर फेंक देते है लेकिन ये बहुत ही काम के होते है।
जिन मूली के पत्तों को आप बेकार समझ कर फेंक देते है वो पत्ते आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते है। मूली के पत्तो के सेवन से आप कई तरह बीमारियों से बचे रह सकते हैं। मूली के पत्तो में प्रचुर मात्रा में एंटी-कंजेस्टिव गुण मौजूद होते है जो खांसी और कफ को दूर करने में आपकी मदद करते हैंं। इसमें प्रचुर मात्रा में एंटी-हापर्टेंसटिव और पोटैशियम भी होते है जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
इलायची के फायदे सुने, अब जानिए इसके ज्यादा सेवन से होने वाले नुकसान
मूली के पत्तों में प्रचुर मात्रा में फाइटोकेमिकल्स और एन्थॉकायनिन के गुण होते है जो कैंसर की बीमारी के खतरे को कम करने में मदद करते है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी भी होता है जो बॉडी में में एंटीऑक्सिडेंट की तरह काम करता है।
अपने गुस्से को शांत करने के लिए करें ये उपाय!
अगर आपकी खांसी बहुत समय से ठीक नहीं हो रही है या आपको कफ की समस्या है तो इसे ठीक करने के लिए नियमित रूप से मूली के पत्तों का सेवन करें। नियमित रूप से नाश्ते में मूली के सेवन से हमारे शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
ठंड से है एलर्जी, तो जरूर करिये इन चीज़ो का सेवन!
The post मूली के पत्तों से कर सकते है हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2i0p6hJ
Comments
Post a Comment