sss

; //]]>

भूलकर भी ना करें पार्टनर के साथ ऐसा मजाक, पड़ सकती है रिश्ते में दरार

लाइफस्टाइल डेस्क। हर किसी की लाइफ में शादी के बाद बदलाव आ ही जाते है और पति-पत्नी का रिश्ता बहुत ही नाजुक होता है। यह सिर्फ विश्वास की नींव पर टिका होता है इसलिए रिश्ते को निभाने के लिए आपसी समझ होना बहुत ही जरूरी होता है। कई बार ऐसा होता है कि दोनों को एक-दूसरे की कुछ बातें बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है। इस कारण उनके रिश्ते में दूरियां बढ़नी शुरू हो जाती है और रिश्तो में खटास आ जाती है। इस रिश्ते को संजोकर रखने के लिए हमेंशा एक -दूसरे की भावनाओं की कद्र करनी चाहिए। इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। आइये जानते है कि रिश्ते में मजबूती लाने के लिए किन -किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ….

(1) दूसरों से भूलकर भी शेयर न करें पर्सनल बातें :-


अपने रिश्ते को बचाएं रखने के लिए इस बात का विशेष ख्याल रखें कि भूलकर भी अपनी पर्सनल बातें किसी के साथ शेयर न करें। हमेशा एक -दूसरे की कमियों को दूसरों को बताने से बेहतर है कि अपने पार्टनर को प्यार से समझाएं। कई बार ऐसा होता है कि कुछ कपल मजाक में दोस्तों या रिश्तेदारों के सामने पार्टनर की कमियों का मजाक बना देते है। ऐसी कई बाटे हो सकती है जैसे :- जैसे मेरी बीवी को सही से खाना बनाना नहीं आता, पति को नहीं है किसी बात की समझ, देर तक बाथरूम में समय बिताना आदि। ये ऐसी छोटी-छोटी बातें है। जिनका दूसरों के सामने मजाक बनाने से आपके रिश्ते में दरार आ सकती है।

(2) बोलने का अंदाज :-
आप भी यह जानते है कि हर किसी की भाषा और बोलने का अंदाज अलग-अलग होता है। अगर आपका और आपके पार्टनर का भी बोलने का अंदाज अलग -अलग है तो आप इस बात का अपने रिश्तेदारों या दोस्तों में मजाक बनाने के बजाए दोनों आपस में बैठकर भी इन कमियों को दूर कर सकते है। इस बात का ध्यान रखें कि किसी तीसरे के सामने अपने पार्टनर की हर बात का मजाक उड़ाना आपके पार्टनर के दिल को ठेस पहुंचा सकता है।

(3) ऊंची आवाज में बात करना :-


अक्सर आपने यह देखा होंगा कि कुछ पार्टनर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच अपनी पत्नी से ऊंची आवाज में बात करते है। इससे पत्नी के दिल को बहुत ठेस पहुंचती है। और यही नहीं मेहमानों के सामने भी उनके प्यार और इज्जत की पूरी तरह से धज्जियां उड जाती है। इसलिए हमेंशा इस बात का ख्याल रखें कि अकेले मे चाहे आप दोनों जैसे भी बात करें लेकिन किसी के सामने एक-दूसरे के साथ इज्जत से पेश आएं। इससे आपका रिश्ता मजबूत रहेगा।

The post भूलकर भी ना करें पार्टनर के साथ ऐसा मजाक, पड़ सकती है रिश्ते में दरार appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2iSiful

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop