sss

; //]]>

क्या आप जानते है? शराब पीने के बाद क्यों बदल जाती है लोगों की भाषा !

रोचक डेस्क। जैसा की हम सब जानते है शराब पीने के बाद लोगों की भाषा बदल जाती है। जैसे की गाँव के लोग हिंदी भाषा बोलने लगते है और शहरी लोग अंग्रेजी भाषा बोलना शुरू कर देते है।

लेकिन, क्या आप यह जानते है कि ऐसा क्यों होता है? किस तरह लोगों की भाषा में बदलाव आ जाता है। आज हम आपको इसी से जुडी जानकारी बताने जा रहे है।

 

अक्सर शराब पीने के बाद लोगों की भाषा बदल जाती है, इस बात को लेकर लन्दन में एक रिसर्च की गई, जिसके बाद खुलासा हुआ कि लोग शराब पीते ही दूसरी भाषा बोलना क्यों स्टार्ट कर देते हैं। इस स्टडी से पता चला है कि लोगों के दो पैग मारते ही उनके अन्दर अंग्रेजी या दूसरी विदेशी भाषा का इतना ज्ञान कहाँ से आ जाता है।

दरअसल, व्यक्ति जिसमें ज्यादा कमजोर हो जाता है। वो शराब पीने के बाद उसमें महारत कैसे हासिल कर लेता है। एक अध्ययन के मुताबिक थोड़ी सी शराब किसी दूसरी भाषा में बोलने में मदद करती है।

इस रिसर्च के लिए 50 जर्मन लोगों के एक समूह को चुना गया जिन्होंने हाल ही में डच भाषा सीखी थी। कुछ लोगों को पीने के लिए ड्रिंक दिया गया जिनमें थोड़ा एल्कोहल था। लोगों के वजन के अनुपात में एल्कोहल की मात्रा दी गई थी। कुछ के ड्रिंक्स में एल्कोहल नहीं था। टेस्ट में भाग लेने वाले जर्मन लोगों को नीदरलैंड्स के लोगों से डच में बात करने के लिए कहा गया। डच भाषियों को ये पता नहीं था कि किसने शराब पी रखी है और किसने नहीं। जांच में ये बात सामने आई कि जिन्होंने शराब पी रखी थी वे बेहतर उच्चारण के साथ बात कर रहे थे।

The post क्या आप जानते है? शराब पीने के बाद क्यों बदल जाती है लोगों की भाषा ! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2m00bjl

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop