खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार
क्राइम डेस्क। यूपी के अमरोहा में आपसी झगड़े में खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने आज पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि डिडौली के जोया क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ पर स्थित नारंगपुर कॉलेज चौराहे पर कल देर शाम आपसी झगड़े में खिलाड़ी नकुल उर्फ निगम कुमार (20) की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
हत्याकांड को अंजाम देने के बाद हत्यारे तमंचे लहराते हुए मोटरसाइकिल पर शोरशराबा करते हुए फरार हो गये थे। मृतक के दादा धर्मसिंह की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के आरोप में छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया । पोस्टमार्टम के बाद आज छात्र के शव को परिजनों को सौंप दिया । उन्होंने बताया कि मुरादाबाद के छजलैट क्षेत्र के गांव मदी निवासी नकुल (20) बीए का छात्र था और वह अपने कमरे से रोज की तरह खेल का अभ्यास करने के लिए नारंगपुर स्थित सिख इंटर कॉलेज के मैदान में गया था।
कल रात लगभग आठ बजे नकुल मोटरसाइकिल पर सवार होकर कॉलेज गया था। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार बिजेन्द्र ,रचित, परमजीत,दीपांक, अमन तथा दीपक ने उसके साथ मारपीट की। झगड़े के दौरान एक युवक ने नकुल की कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि चार आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है ।
The post खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zTnQXQ
Comments
Post a Comment