एक खुश और स्वस्थ घरेलू जीवन जीने के अपनाये ये वास्तु टिप्स !
इंटरनेट डेस्क: हर व्यक्ति अपने जीवन में खुशी की उम्मीद करता है और वह अपने घर में शांति और सद्भाव बनाये रखना चाहता है। वास्तु के कुछ टिप्स अपनाकर आप खुश, स्वस्थ और शांतिपूर्ण जीवन जी सकते है। अपने स्थान पर कुछ बदलाव करके, आप अपने जीवन में खुशी और समृद्धि को आमंत्रित कर सकते है। यहां वास्तु के कुछ टिप्स दिए गए हैं जो आपको लाभ प्रदान कर सकते हैं –
- वास्तु के अनुसार अपना बेड दक्षिण या दक्षिण-पश्चिमी दिशा में रखने की सलाह दी जाती है। यह आपके मन की शांति बनाये रखेगा।
- आपके महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे बैंक पेपर,प्रशस्तिपत्र, प्रमाण पत्र अादि उत्तर-पूर्व दिशा में रखे जाने चाहिए। यह आपके जीवन से संघर्षों को दूर करने में मदद करता है।
- अपने घर के अंदर पुरानी,बेकार वस्तुओं को इकठ्ठा करने से बचें, क्योंकि इसका घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है। यह सकारात्मक ऊर्जा को घर में प्रवेश करने से भी रोकता है।
- अपने घर के रंगों का उपयोग करते समय प्राथमिक रंग जैसे लाल,नीले, हरे और पीले रंग का चयन कीजिये। ये रंग शांति को बढ़ावा देते हैं और इनका स्वास्थ्य पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है।
- एक सदाबहार बांस की एक पेंटिंग करें और इसे घर की पूर्व दिशा में रखें,यह पुरे वर्ष के दौरान आपके सुख और अच्छे स्वास्थ्य को सुनिश्चित करेगा।
- ड्रेसिंग टेबल को सही दिशा में रखने से आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते है। यह आपके साथी के साथ आपके संबंध को बेहतर बनाने में मदद करेगा और समस्याओं को दूर बनाए रखेगी। बेडरूम या ड्रेसिंग रूम में शीशा जमीन से4 से 5 फीट की ऊंचाई पर होना चाहिए और उसे इस तरह से रखा जाना चाहिए कि बेड पर सोते समय शरीर का कोई भी हिस्सा इस शीशे में ना दिखाई दे अन्यथा शरीर का उस हिस्से में गंभीर चिकित्सा समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
- यदि आपका खर्च नियंत्रण से बाहर हो रहा है,तो रेस्टरूम में पौधे या अनाज रखें।
- यदि आपके घर में कोई अच्छी तरह से नहीं रह रहा है,तो उस व्यक्ति के कमरे में कुछ हफ़्ते तक एक जलती हुई मोमबत्ती रखिये।
- अच्छे और स्वस्थ रिश्ते बनाये रखने के लिए,अपने आस-पास से अव्यवस्था को हटा दें क्योंकि यह प्यार के प्रवाह को सीमित करता है।
- घर के प्रवेश द्वार को मूर्तियों या भगवान की तस्वीरों के साथ सजाना शुभ माना जाता है।
The post एक खुश और स्वस्थ घरेलू जीवन जीने के अपनाये ये वास्तु टिप्स ! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2A0wuAB
Comments
Post a Comment