sss

; //]]>

इमरान अब्बास ने फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के बारे में यह क्या कह दिया, जानिए…

बॉलीवुड डेस्क: 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली ‘फिल्म टाइगर जिन्दा है’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अभिनेता इमरान अब्बास ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की आगामी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के ट्रेलर की सराहना की है और शुभकामनाएं दी कि फिल्म पाकिस्तान में रिलीज हो।

गौरतलब है की अभिनेता इमरान अब्बास ने कहा है की टाइगर जिन्दा है फिल्म पाकिस्तान में भी रिलीज होनी चाहिए। अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित ‘टाइगर जिंदा है’ 2012 में आई फिल्म ‘एक था टाइगर’ का सीक्वल है, जिसे पाकिस्तान में वहां की सुरक्षा एजेंसियों के गलत चित्रण के कारण प्रतिबंधित कर दिया गया था।

इमरान ने मंगलवार को ट्वीट किया, “‘टाइगर जिंदा है’ देखने के लिए उत्सुक। सलमान खान और उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं। ‘टाइगर जिंदा है’ को पाकिस्तान में भी रिलीज करना चाहिए।” इस फिल्म में कट्रीना कैफ पाकिस्तानी एजेंट जोया के किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

The post इमरान अब्बास ने फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के बारे में यह क्या कह दिया, जानिए… appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2yIo5W9

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop