जब हार्दिक पंड्या पर चढ़ गए विलियम्सन फिर…
स्पोर्ट्स डेस्क: कानपूर वनडे में जब इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। और एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। दोनों क्रिकटरो की आपस में जोरदार टक्कर लगी थी।
मैच के दौरान ये इंसीडेंट 27.3 ओवर में तब नजर आया, जब अक्षर पटेल की बॉल पर विलियम्सन ने मिडविकेट क बाईं ओर शॉट लगाया और रन लेने के लिए दौड़ पड़े। विलियम्सन के शॉट मारने के बाद हार्दिक पंड्या तेजी से दौड़कर फील्डिंग करने आए और उन्होंने बॉल को उठाकर डाइव लगाते हुए नॉन स्ट्राइकर एंड पर लगे स्टम्प की ओर फेंका था।
पंड्या का थ्रो स्टम्प पर लगने की बजाए विलियम्सन के हेलमेट पर जाकर लगा। जो रन पूरा करने के लिए क्रीज के अंदर आ रहे थे। उधर थ्रो फेंकने के बाद पंड्या भी वहीं गिर गए। इसी दौरान सामने से आ रहे केन विलियम्सन आकर उनसे टकरा गए।
दोनों के बीच हुई ये टक्कर काफी जोरदार थी, लेकिन विलियम्सन के उछल जाने की वजह से पंड्या को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि उनके बाएं हाथ में सबसे छोटी उंगली के पास हल्की सी चोट जरूर लग गई। इस टक्कर के बाद दोनों प्लेयर्स गिर गए। उठने के बाद विलियम्सन ने जाकर पंड्या का हाल पूछा। थोड़ी देर बाद पंड्या नॉर्मल हो गए।
The post जब हार्दिक पंड्या पर चढ़ गए विलियम्सन फिर… appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2z5SLRA
Comments
Post a Comment