sss

; //]]>

जानिए, फटे और पुराने तिरंगे का क्या किया जाता है?

रोचक डेस्क। आजादी के जश्न के बाद जब झंडा पुराने और फट जाते हैं, तो उनका क्या किया जाता है।कभी सोचा है। नहीं न, चलिए आज हम आपको इस बारे में बताएंगे। पुराने, मैले और फटे हुए ऐसे झंडों को व्यवस्थित तरीके से निस्तारित किया जाता है।

आपको बता दे कि फ्लेग कोड ऑफ़ इंडिया के तहत फटा या गन्दा तिरंगा झंडा फहराना अपराध है अगर कोई ऐसा करता है तो उसे 3 साल की सजा हो सकती है। अगर झंडा फट जाए या पुराना हो जाए तो इसके लिए भी नियम बनाये गए है। फ्लेग कोड ऑफ़ इंडिया के तहत फटे या पुराने झंडे को एकांत में जला देना चाहिए या किसी दूसरे तरीके से नष्ट कर देना चाहिए ताकि तिरंगे की गरिमा बनी रहे। तिरंगे झंडे को पवित्र नदी में जल समाधि भी दी जा सकती है।

आपने कई बार देखा होगा कि जब कोई सैनिक शहीद हो जाता है तो उसके पार्थिव शरीर पर तिरंगा झंडे को चढ़ाया जाता है लेकिन आप ये नहीं जानते होंगे कि बाद में उस तिरंगे झंडे का क्या किया जाता है। आपको बता दे कि शहीदों के पार्थिव शरीर से उतारे गए झंडे को भी गोपनीय तरीके से सम्मान के साथ जला दिया जाता है या नदी में जल समाधि दे दी जाती है।

The post जानिए, फटे और पुराने तिरंगे का क्या किया जाता है? appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2hjnlzD

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop