sss

; //]]>

अभिषेक बच्चन की खुली लॉटरी, पढि़ए पूरी खबर!

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार प्रियदर्शन जूनियर बी अभिषेक बच्चन को लेकर धमाकेदार फिल्म बनाने जा रहे हैं। प्रियदर्शन कई वर्षों के बाद निर्देशन के क्षेत्र में उतर रहे हैं और उनकी फिल्म जल्द ही फ्लोर पर आ जाएगी। प्रियदर्शन ने इससे पहले अक्षय कुमार को हेराफेरी, गरम मसाला, भूल भुलैया ,दे दना दन और भागमभाग समेत कई कॉमेडी फिल्म बनायी है लेकिन इस बार प्रियदर्शन की अगली फिल्म में अक्षय कुमार नहीं बल्कि अभिषेक बच्चन का नाम फाइनल कर लिया गया है।

प्रियदर्शन ने कहा कि अभिषेक मेरी फिल्म में फाइनल हैं। फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। अगले हफ्ते मैं अभिषेक को फाइनल स्क्रिप्ट सुना दूंगा। उम्मीद है कि जनवरी से फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी।

मैं चाहता हूं कि मैं एक ऐसी कॉमेडी फिल्म लेकर आऊं, जो हेरा फेरी से भी ऊपर हो। मैं बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन सेकेंड इनिंग्स खेलना चाहता हूं। मैं किसी ऐसे एक्टर की खोज में था जो कॉमेडी के मामले में अक्षय कुमार की बराबरी कर सके। अभिषेक शानदार एक्टर हैं। उनमें अमिताभ बच्चन की तरह ह्यूमर है। मैं मानता हूं कि वह मेरी फिल्म को नई ऊंचाई देंगे। वो इस फिल्म के लिए पहली पसंद थे।

The post अभिषेक बच्चन की खुली लॉटरी, पढि़ए पूरी खबर! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2AUg265

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop