जानिए बाहुबली एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी का असली नाम, बढ़ने लगी है फिर से नजदीकियां
बॉलीवुड डेस्क। बता दें कि खूबसूरत अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी जिनको फिल्म ‘बाहुबली 2’ से पहचान मिलीं थी आज अपना 36वां बर्थडे सेलीब्रेट करने जा रही है। इस फिल्म के बाद उनको बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम करने के लिए ऑफर मिला है। प्रभास और अनुष्का की शादी की खबरें भी काफी सुर्खियों में बनी हुई है। आज हम आपको यह बताने जा रहे है कि कैसे एक योगा इंस्ट्रक्टर से ‘देवसेना’ को अनुष्का नाम मिल गया।
बता दें कि अनुष्का शेट्टी का असली नाम स्वीटी शेट्टी है और इन्होंने साल 2005 में फिल्म ‘सुपर’ से फिल्मों में काम करना स्टार्ट किया था। आपको यह जानकर हैरानी होंगी कि फिल्मों में कदम रखने से पहले अनुष्का शेट्टी मंगलुरु में एक योगा इंस्ट्रक्टर का काम करती थी। यह खबर सामने आई है कि अनुष्का की फैमिली में से कोई भी फिल्म इंडस्ट्री से नहीं है।
ये इतनी खूबसूरत है कि इनको एक डायरेक्टर ने फिल्मों में काम करने के लिए ऑफर किया था। इन्होंने साल 2005 में अपनी पहली फिल्म ‘सुपर’ से फिल्मों में काम करना शुरू किया था। इसके बाद तो उन्होंने कई तेलुगु फिल्मों में काम किया। आपको बता दें कि अनुष्का ने “सुपर फिल्म” में काम करने के लिए अपना वजन 20 किलो बढ़ा लिया था।
इनकी फिल्मों में दमदार एक्टिंग देखकर सभी इनके दीवाने बन गए थे। इन्होंने फिल्मों से काफी नाम कमाया। इन्होंने 2010 में तमिल फिल्म ‘सिंघम’ में काफी धमाकेदार एक्टिंग की थी। यही नहीं 2013 में आई ‘सिंघम 2’ में भी अनुष्का की एक्टिंग की काफी सराहना की गयी।
आपको बता दें कि अनुष्का इंटेक्स एक्वा स्मार्टफोन की ब्रांड एंबेसडर भी रह चुकी है। साल 2009 में आई फिल्म ’बिल्ला’ में अनुष्का शेट्टी और प्रभास ने साथ-साथ काम किया था और अनुष्का को पहली बार देखते ही प्रभास को उनसे प्यार हो गया था। शूटिंग के दौरान वे दोनों एक -दूसरे के काफी करीब आ गए और उनके अफेयर की खबरें काफी सुर्खियों में होने लगी।
इस फिल्म के बाद प्रभास और अनुष्का को हर इंटरव्यू और पब्लिक ईवेंट में साथ में देखा जाने लगा। यही नहीं यह खबर भी सुनने को मिली थी कि ये दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे। प्रभास ही नहीं अनुष्का भी प्रभास से बहुत प्यार करती थीं लेकिन उन्होंने तीन साल तक शादी नहीं करने के लिए प्रभास को कह दिया था। लेकिन इसके कुछ समय बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया।
लेकिन जब दोनों ने फिल्म बाहुबली में एक साथ काम किया उसके बाद से दोनों में फिर नरदीकियां बढ़ने लगीं। इसके बाद उन दोनों की शादी की खबरें काफी सुर्खियों में बनी रही। एक डायरेक्टर के अनुसार तो इस बात का भी खुलासा हुआ था कि अनुष्का और प्रभास दिसंबर में सगाई कर लेंगे। लेकिन अभी तक इस बारे में प्रभास ने कुछ भी नहीं कहा है। इनके फैंस को भी काफी खुशी होंगी जब ये जोड़ी रियल लाइफ में एक हो जाएंगी।
The post जानिए बाहुबली एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी का असली नाम, बढ़ने लगी है फिर से नजदीकियां appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2ziHUAJ
Comments
Post a Comment