संजय लीला भंसाली के साथ काम करना आसान नहीं : दीपिका
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि संजय लीला भंसाली के साथ काम करना किसी भी कलाकार के लिए आसान नहीं है। दीपिका ने भंसाली के साथ गोलियों की रासलीला रामलीला, बाजीराव-मस्तानी और अब पद्मावती में काम किया है। दीपिका ने कहा कि भंसाली के साथ काम करना किसी भी कलाकार के लिए आसान काम नहीं हैं। चूंकि उनकी फिल्मों में जितनी मेहनत फिल्म के कलाकार करते हैं, उतनी ही मेहनत संजय खुद करते हैं। वह परफेक्शनिस्ट हैं।
दीपिका ने कहा, जब आप भंसाली के साथ काम कर रहे हैं तो आपको पेशेंस रखना जरूरी है। साथ ही आपको इस बात के लिए भी तैयार रहना होता है कि आपको फिल्म के दौरान पूरी तरह अलग दुनिया जीनी होती है। भंसाली के साथ काम करते हुए आपको सैक्रिफाइस के लिए तैयार रहना होता है। दीपिका ने कहा कि पद्मावती के ट्रेलर पर लोगों का रिस्पॉन्स देख रही हैं तो उन्हें ऐसा लग रहा है कि कुछ अच्छा हो गया है।
The post संजय लीला भंसाली के साथ काम करना आसान नहीं : दीपिका appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2iJxMc7
Comments
Post a Comment