sss

; //]]>

…तो इन तरीकों से भी जान सकते है, आने वाली संतान लड़की है या लड़का..!!

इंटरनेट डेस्क। यह तो सभी जानना चाहते हैं कि आनेवाला बच्चा लड़की है या लड़का। वैसे तो भ्रूण का लिंग परीक्षण हमारे देश में क़ानूनी अपराध है लेकिन इन जटिल बातों के परे वे लोग जो आनेवाले बच्चे के सही तरीके से स्वागत और उससे जुड़ी तैयारियां करना चाहते हैं। वे इसके लिए घरेलू तरीके इस्तेमाल करते हैं।

अगर आपका पेट आगे की तरफ निकला हुआ है तो हो सकता है कि आपके पेट में बेटा हो। जबकि दूसरी तरफ अगर आपका पेट गोल सुदृढ़ और बड़ा दिखायी पड़ता है तो हो सकता है कि आपके घर एक नन्हीं राजकुमारी आनेवाली है।

जी हां, ऐसा कहा जाता है कि पेट में रहते हुए बच्चा अगर पसली के पास लात मारे तो वह लड़की है। जबकि पेट के निचले हिस्से में लात मारे तो ऐसा माना जाएगा कि होनेवाला बच्चा लड़का है।

एक स्टडी के आधार पर यह कहा जा सकता है कि वो महिलाएं जिन्हें प्रेगनेंसी के पहले ट्राइमेस्टर (पहली तिमाही) के दौरान किसी विशेष बात और दूसरी-तीसरी तिमाही में हर बात पर दुख या पछतावा महसूस हो, तो ऐसा कहा जाता है कि होनेवाला बच्चा लड़का होगा। जबकि पेट में लड़की होने पर मां मिली-जुली भावनाएं महसूस करती हैं।

एक स्टडी के अनुसार जिन मांओं को खाने से नफरत या खाना खाने के बाद उल्टी की शिकायत बहुत अधिक होती है उनका होनेवाला बच्चा लड़का होता है। एक स्टडी के अनुसार मां के शरीर को एक नर भ्रूण को अधिक सुरक्षा प्रदान करनी पड़ती है क्योंकि नर भ्रूण मादा भ्रूण से अधिक असुरक्षित है।

क्या आपको दिनभर मिठाई और आईसक्रीम खाने का मन करता है? तो तय है कि आप एक लड़की को जन्म देनेवाली हैं। लेकिन अगर आपको मसालेदार चीजें खाने का मन हो तो समझ जाइए कि आपके घर में एक छोटे नवाब आने वाले हैं।

अगर आपके ब्रेस्ट अपने आकार से भारी, मज़बूत और बड़े महसूस हों तो आपको एक बेटी होनेवाली है और अगर आपके ब्रेस्ट्स में कोई विशेष बदलाव नहीं होता तो हो सकता है कि आपको एक बेटा होनेवाला है।

क्या आपके बाल बेजान हो गए हैं और क्या आपको पिम्पल भी हो रहे हैं? तो अगर बड़े-बुज़ुर्गों की बात माने तो आपके गर्भ में एक बेटी है। लेकिन अगर आप बहुत सुंदर दिखने लगी हैं, आपके बाल सुंदर और नाखून चमकीले हो गए हैं तो आपको बेटा होनेवाला है।

नोट- इन तरीकों पर बुरी तरह भरोसा करना भी अच्छा नहीं। बच्चा तो खुशियों की पोटली और आशिर्वाद है तो भला उसके लड़के या लड़की होने से क्या फर्क पड़ता है।

The post …तो इन तरीकों से भी जान सकते है, आने वाली संतान लड़की है या लड़का..!! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2zORuOR

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop