sss

; //]]>

इन चीजों के सेवन से सर्दियों में शरीर रहेगा गर्म

इंटरनेट डेस्क। सर्दियों का मौसम हर उम्र की आयु वाले लोगों के लिए काफी लाभदायक है और नुकसानदायक भी है। सर्दियों में मौसम में सर्दी, जुकाम, खांसी जैसी कई प्रकार की बीमारियां हो जाती है। इसलिए हमें सर्दियों के दिनों में अपने शरीर का विशेष रूप से ध्यान रखना पड़ता है। सर्दी की ऋतु में शरीर को अंदर से गर्मी न मिलने के कारण कई दुष्प्रमाणों से सामना करना पड़ता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी खादय चीजों के बारे में बताने जा रहे है। जो सर्दियों में आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है और यह आपके शरीर को अंदर से गर्मी प्रदान करेगें। तो आइए] आज आपको सर्दियों के दिनों में सेवन किएं जाने वाली खास चीजों के बारे में बताते है।

Image result for अलसी के बीज

अलसी के बीज का सेवनः जैसा कि आप जानते हो अलसी के बीज में कई पौष्टिक विटामिन व तत्व पाएं जाते है। जो सर्दियों के दिनों में हमारे शरीर के लिए काफी गुणकारी होते है। अलसी के बीजों में पीसा गुड़, ड्राईफुट्स, तरबूज के बीज और कद्दू के बीजों का मिश्रण बनाकर उसकी पंजीरी बना लें। इस पंजीरी को आप प्रत्येक दिन खावें। जिससे सर्दियों के दिनों में होने वाली सर्दी, जुकाम, कफ आदि समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

Image result for गोंद के लड्डू:

गोंद के लड्डू: सर्दियों के दिनों में गोंद के लड्डू सेहत के लिए बहुत गुणकारी होते है। इनके प्रतिदिन सेवन करने से यह हमें अंदर से गर्मी प्रदान करते है। जो सर्दियों में हमारे लिए फायदेमंद है। एक बर्तन में गोंद] गेहूं का आटा] चीनी] घी] ड्राईफुट्स और इलाइची का मिश्रण करके स्वादिष्ट लड्डू तैयार कीजिए और प्रतिदिन एक लड्डु का सेवन करे और पाएं अन्दर से गर्मी।

Image result for गाजर

गाजर अमरूद का भरपुर सेवन: जैसा कि हम जानते हैं कि गाजर, अमरूद, संतरा में कई विटामिन व पौष्टिक तत्व पाएं जाते है। इन चीजों में हमें विटामिन-ए, सी प्रचूर मात्रा में पाई जाती है। अगर हम सर्दियों के दिनों में अगर इन चीजों का भरपूर सेवन करते हैं, तो ये चीजें आपके इम्यून सिस्टम को बढ़ाते है। इसके अतिरिक्त ये चीजें हमारी त्वचा और आंखों के लिए काफी फायदेमंद है।

Image result for तिल

तिलः सर्दियों के दिनों में तिल एक रामबाण दवा है। तिल में एंटीऑक्सीडेंट और आयरन भरपुर मात्रा में पाएं जाते है। अगर हम सर्दियों में तिल के साथ गुड़ का सेवन करते है, तो यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अतिरिक्त हम तिलपट्टी का सेवन भी कर सकते है।

The post इन चीजों के सेवन से सर्दियों में शरीर रहेगा गर्म appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2i8wQ4Q

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop