जानिए, क्यों रिलीज नहीं होगी फिल्म ‘पद्मावती’!
एंटरटेनमेंट डेस्क: संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती अब रिलीज होने की सम्भावना कम है। इस फिल्म का विरोध इतना बढ़ गया है की भंसाली के लिए इस फिल्म को रिलीज karna बहुत मुश्किल हो गया है। फिल्म पद्मावती को लेकर विवाद गहराता जा रहा हैं। फिल्म की रिलीज को लेकर संजय लीला भंसाली की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। ख़बरों के मुताबिक राजस्थान में फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स ने ‘पद्मावती’ को रिलीज नहीं करने का फैसला लिया हैं।
गौरतलब है की रानी पद्मावती के ऊपर बनी इस फिल्म का विरोध सत्ता में आयी पार्टी के नेता ही कर रहे है। भाजपा विधायक और जयपुर राजघराने की राजकुमारी दीया कुमारी ने भी फिल्म में इतिहास के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ का विरोध किया है। दीया कुमारी ने ट्वीट किया कि रानी पद्मावती राजस्थान के बहादुरी और सम्मान की प्रतीक हैं और उनकी एवं महिलाओं के बलिदान को कमतर करने की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।
इस फिल्म के विरोध में अब करणी सेना के साथ साथ बजरंगदल भी मैदान में आ गया है। लोगो ने कहा है इस फिल्म में रानी के इतिहास के बारे में छेड़छाड़ हो रही है। फिल्म के विरोधियो का कहना है की इतिहास में रानी पद्मावती अलाउदीन खिलजी से प्यार नहीं करती थी। और इस फिल्म में ये चित्रित किया गया है जो राणी के चरित्रर की बात है और हम ऐसा नहीं करने देंगे।
राजस्थान में फिल्म की रिलीज को लेकर डिस्ट्रीब्यूटरों का कहना है कि जब तक विवाद नहीं सुलझ जाता वे फिल्म को रिलीज नही करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि इतिहास के साथ छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। वहीं दूसरी तरफ फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ के विरोध में राजस्थान में करणी सेना, बजरंगदल और अन्य संगठन फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं। गौरतलब है कि यह फिल्म देशभर में 1 दिसंबर को रिलीज की जाएगी।
The post जानिए, क्यों रिलीज नहीं होगी फिल्म ‘पद्मावती’! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2m6UdwT
Comments
Post a Comment