यमन में फ्रांस की दो महिला पत्रकारों को छुड़ाया गया
दुबई। सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने यमन में दो नवंबर से लापता फ्रांस की दो महिला पत्रकारों को आज हौती समूह के कब्जे से छुड़ा लिया। सऊदी अरब के अल-अराबिया टेलीविजन चैनल ने इस बात की जानकारी दी।
टीवी चैनल के अनुसार ईरान समर्थित हौती समूह के आतंकवादियों ने दो नवंबर को दोनों महिला पत्रकारों का अपहरण कर लिया था। हौती के एक विशेष सूत्र के अनुसार दोनों पत्रकारों को उत्तरी यमन के संघर्ष वाले इलाकों में बिना अनुमति के यात्रा करते हुए पाये जाने पर एक होटल में ही रहने के आदेश दिए गए थे।
दोनों फ्रांसीसी महिला पत्रकारों को हौती समूह के कब्जे से छुड़ाए जाने के बाद सऊदी अरब की राजधानी रियाद में एक हवाई अड्डे पर ले जाया गया।
The post यमन में फ्रांस की दो महिला पत्रकारों को छुड़ाया गया appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2hHNEPY
Comments
Post a Comment