सर्दियों में फटे होठों को ऐसे बनाए कोमल
इंटरनेट डेस्क। सर्दियों का मौसम आते ही अधिकांश लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है इनमें से सबसे बड़ी समस्या फटे होठों और रुखी त्वचा की हो जाती है. सर्दी में खुश्क हवाओं के चलने से हमारी स्किन के साथ हमारे होठों की नमी भी खत्म हो जाती है. जिस कारण हमारे होंठ फटने लगते हैं. कभी-कभी तो इनमें से खून भी आने लगता है, जो हमारे मुंह में चला जाए तो हमें कई तरह की बीमारियों का शिकार बना सकता है. इसलिए हमारी स्किन और सेहत के साथ हमारे होठों को भी खास देखभाल की जरूरत होती है. आइए जानते है फटे होठों को ऐसे बनाए कोमल-
फटे होठों को कोमल और मुलायम बनाने के लिए रात को सोने से पहले अपने होठों पर शहद लगाएं. सुबह उठने पर ठंडे पानी से होठों को धो लें. जल्दी फटें होठों से राहत मिल जाएगी.
फटे होठों को ठीक करने के लिए गुलाबजल और ग्लिसरीन बहुत कारगार साबित होती है. रोजाना सोने से पहले दोनों चीजों को बराबर मात्रा में मिलाकर फटे होठों पर लगाएं. जल्द ही आराम मिल जाएगा.
उंगली में थोड़ा सा देसी घी लेकर होंठ पर हल्के हाथ से मसाज करें. इससे रक्त संचार बढ़ेगा और होठों के फटने की समस्या से राहत मिलेगी.
रात को सोन से पहले नाभि पर सरसों का तेल लगाने से होंठ फटने की समस्या दूर हो जाती है.
The post सर्दियों में फटे होठों को ऐसे बनाए कोमल appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2Bl4kAO
Comments
Post a Comment