जानिए क्यों रविवार को ही मनाया जाता है हॉलिडे
रोचक डेस्क। ये तो आपने भी सुना होगा संडे इज़ हॉलिडे। बच्चो और ऑफिस वर्कर्स के लिए सारी खुशियां एक तरफ और रविवार की ख़ुशी एक तरफ होती है क्योकि हफ्ते के 6 दिन काम करने के बाद रविवार का ही दिन होता है जब उन्हें आराम मिलता है। स्कूल जाने वाले बच्चो को सोमवार से ही रविवार का इंतजार होता है। चलो ये तो आप सब जानते है कि रविवार को स्कूल का, ऑफिस का अवकाश होता है लेकिन क्या आप जानते है कि सप्ताह के सात दिनों में से रविवार को ही छुट्टी के लिए क्यों चुना गया है? अगर आप नहीं जानते है कि रविवार को ही छुट्टी के लिए क्यों चुना गया है तो चलिये आज हम आपको बताते है कि रविवार को ही छुट्टी के लिए क्यों चुना गया है।
लेस्बियन , गे और ट्रांसजेंडर के बीच के अंतर को जानकर आप भी हो जायेगे हैरान!
रविवार को अवकाश का दिन होने के बारे में लोगो में बहुत सारी भ्रांतियां होती है, हर किसी के पास इसके बारे में अपनी ही अलग राय होती है। रविवार को अवकाश के रूप में घोषित किये जाने के पीछे इतिहास है और इतिहास के चलते रविवार को अवकाश का दिन घोषित किया गया।
भारत में अंग्रेजों के शासन के समय में काम करने वाले मजदूरों को कोई छुट्टी नहीं मिलती थी और उन्हें हफ्ते के सात दिन ही काम करना पड़ता था। हालांकि अंग्रेज अधिकारी और भारतीय रजवाड़ों के लोग रविवार तो अवकाश मनाते थे।
यहां विधवा महिला को शुद्ध होने के लिए बनाना पड़ता है शारीरिक संबंध
इसके बाद भारतीय मजदूरों के नेता ने प्रस्ताव रखा की उन्हें भी सात दिनों में से एक दिन का अवकाश चाहिए। अंग्रेजों के आधीन काम करने वाले मजदूरों के मेघाजी लोखंडे नाम के नेता ने अंग्रेजी शासकों के बीच में ये प्रस्ताव रखा कि मजदूरों को एक सप्ताह काम करने के बाद एक दिन अपने घर, परिवार के लिए एक दिन दिया जाना चाहिए।
रविवार का दिन हिंदू देवता ‘खंडोबा’ का दिन होना एक मुख्य कारण: भारतीय मिल मजदूरों के नेता मेघाजी लोखंडे ने सबके सामने ये बात रखी कि रविवार का दिन हिंदू देवता ‘खंडोबा’ का दिन होता है इसलिए इस दिन अवकाश होना चाहिए जिससे कि मजदूर भी अपने आराध्य की पूजा कर सके।
मेघाजी लोखंडे के एक दिन साप्ताहिक छुट्टी का प्रस्ताव रखने के बाद मना कर दिया था लेकिन लोखंडे ने मजदूरों के अधिकारों के लिए इस संघर्ष जारी रखा और 10 जून साल 1890 को ब्रिटिश सरकार ने रविवार को अवकाश का दिन घोषित कर दिया। हालांकि भारत के आजाद होने के बाद से भारत सरकार ने रविवार के अवकाश को लेकर किसी भी तरह की कोई घोषणा नहीं की।
ओह तेरी..! यहाँ महिलाओ को समझा जाता बच्चे पैदा करने की मशीन
जानिए 27 नवंबर के रोचक इतिहास के बारें में…
The post जानिए क्यों रविवार को ही मनाया जाता है हॉलिडे appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2BfGTsX
Comments
Post a Comment