sss

; //]]>

जान की दुश्मन बन गई पत्नी की बेवफाई.. पत्नी उसे देखने को भी तैयार नहीं !

इंटरनेट डेस्क। आए दिन हमारे आस- पास ऐसी कुछ न कुछ घटनाएं होती रहती है जो सुनने में अजीब सी लगती है यहाँ एक ऐसा ही मामला देखने को मिला है, एक पति ने अपनी पत्नी को किसी दूसरे व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में देख उसे इतनी ग्लानि हुई कि उसने खुद को जला लिया। पति अब अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है, लेकिन उसकी पत्नी उसे देखने को भी तैयार नहीं हैं।

PHOTOS: दुनिया का सबसे बड़ा जहाज था “टाइटैनिक”…3 फुटबॉल मैदान जितनी थी लंबाई !

किशनगंज निवासी अतुल यादव के माता- पिता जली हुई हालत में उसे लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचे। उसके पिता ने बताया कि अपनी पत्नी सीमा से परेशान होकर अतुल ने घर में जलकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। अतुल की शादी 3-4 साल पहले सीमा नामक लड़की से हुई थी। बताते है कि सीमा बहुत सुन्दर है जबकि अतुल दिखने में ज्यादा सुन्दर नहीं हैं। शादी के बाद वो दोनों अलग रहने लगे थे। शादी के पहले से सीमा का एक लडके से अफेयर था। शादी के थोड़े समय बाद उन दोनों ने मिलना शुरू कर दिया था।

अतुल को जब ये बात पता चली तो उसने सीमा को खूब समझाया लेकिन सीमा अपने प्रेमी को छोड़ने को तैयार नहीं थी। इसके चलते अतुल काफी परेशान था। रविवार की रात अतुल ने सीमा को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। उसने सीमा को डांटा तो वो मायके चली गई। इस घटनाक्रम से परेशान होकर उसने खुद पर घासलेट का डिब्बा उंडेल कर आग लगा ली। आग लगने के बाद उसकी चीख सुन आसपास के लोग बचाने आए।

छोटे भाई ने मजाक- मजाक में भाभी को कर दिया प्रेगनेंट, और फिर….

उन्होंने पानी डालकर आग बुझाई और फिर उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे जहां से उसे एमवाय रेफर कर दिया गया। उसके माता-पिता उसे लेकर एमवाय पहुंचे। यहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पति के गंभीर होने की सूचना मिलने पर भी सीमा उसे देखने तक नहीं आई। एमवाय चौकी प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर किशनगंज थाने भेज दिया है, जहां जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

The post जान की दुश्मन बन गई पत्नी की बेवफाई.. पत्नी उसे देखने को भी तैयार नहीं ! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2yEzx1a

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop