sss

; //]]>

बांदा में विवाहिता की हत्या के आरोप में चार के खिलाफ मामला दर्ज

क्राइम डेस्क। यूपी में बांदा के कोतवाली देहात क्षेत्र में दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या किये जाने के आरोप में पति सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आज यहां बताया कि बिसंडा क्षेत्र के बिलगांव गांव निवासी जगपत सिंह की पुत्री मोहनी (24) का विवाह इसी साल फरवरी को कोतवाली क्षेत्र की महोखर गांव के दाडिन पुरवा गांव निवासी मोनू सिंह के साथ हुआ था। विवाहिता का शव कल फांसी से लटका बरामद किया गया था।

 

 

मायके पक्ष का आरोप है कि पुत्री की शादी में मुंह मांगा दहेज देने के बाद भी उसे लगातार प्रताडि़त किया जाता रहा है। शुक्रवार रात पति मोनू, ससुर महेंद्र सिंह, सास गुडिय़ा और चचिया ससुर सीता राम ने उस की गला दबाकर हत्या कर दी और कमरे की खिडक़ी में फांसी का फंदा बनाकर लटका दिया था। पुलिस ने बताया कि फिलहाल हत्यारोपी फरार है। मुकदमे की विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह को सौंपी गई है।

The post बांदा में विवाहिता की हत्या के आरोप में चार के खिलाफ मामला दर्ज appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2A9CY08

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop