sss

; //]]>

शोध : घंटे भर बैठे रहना हो सकता है धूम्रपान जितना खतरनाक

हेल्थ डेस्क। आजकल लोग इतने व्यस्त हो गए है कि वे अपनी सेहत का भी ख्याल ठीक से नहीं रखते है। इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में वे खान पान पर भी ठीक से ध्यान नहीं दे पाते है। हम हमेंशा यह कोशिश करते है कि हम बुरी आदतों को न अपनाए और यदि अपनाई हुई हो तो उसे जल्द छोड़ दें। अधिकतर लोगों को शराब, सिगरेट जैसी बुरी चीजों की आदत नहीं होती है। लेकिन फिर भी वे अपनी दिनचर्या में ऐसी कई गलतियां करते है जिसके कारण उनको कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनका हमारे स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है। जी हां एक शोध से इस बात का खुलासा हुआ है कि यदि आप ज्यादा लंबे समय तक एक जगह बैठे रहते है तो ऐसा करना आपके लिए धूम्रपान करने से कम खतरनाक नही है। आप कई कारणों से एक जगह पर घंटो बैठे रहते है जैसे अपने कार्यालय में कंप्यूटर पर काम करते हुए, किसी का इंतजार करते हुए, या गपशप करते हुए आदि।

रिसर्चकर्ताओं ने नौ हजार लोगों पर शोध किया है और उसके बाद इस बात का खुलासा किया है कि अगर हम एक घंटे से ज्यादा एक जगह पर बैठे रहते है तो इससे हमारे शरीर के मैटाबॉलिज्म (पाचन की प्रक्रिया) में भी कमी आती है। हमारी पाचन क्रिया ठीक से काम नहीं कर पाती है जिससे हमारे शरीर का कॉलेस्ट्रॉल स्तर भी नियंत्रण से बाहर हो जाता है। शोध के मुताबिक यह बात सामने आई है कि अगर हम शारीरिक मेहनत नहीं करेंगे तो हमें कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है जैसे हार्ट से संबंधित बीमारियों की संभावना 6 फीसदी, डायबिटीज की संभावना 7 फीसदी और स्तन कैंसर की संभावना 10 फीसदी तक बढ़ जाती है। इससे पहले भी अमेरिका के एक शोध में इस बात का भी खुलासा हुआ था कि वहां होने वाली मौतों में 3.5 करोड़ मौतों का कारण कहीं न कहीं मोटापा ही था।

ज्यादा देर बैठने पर मृत्यु का खतरा बढ़ा :-
जर्नल सकरुलेशन के अनुसार किये गए एक शोध के बाद यह बताया गया है कि अधिकतर युवा कामकाजी होते है और वे करीबन नौ से 10 घंटे तक एक जगह बैठते है इस वजह से वे केवल सात घंटे ही सो पाते है। यह आदत उनकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। किए गए शोध से यह पता चला है कि नई पीढ़ी के द्वारा एक जगह बैठना धूम्रपान से कम खतरनाक नहीं है। और यही नहीं इस शोध के अनुसार एक घंटे से ज्यादा टीवी देखने वाले लोगों में मृत्यु का खतरा 11 फीसदी तक बढ़ जाता है। लेकिन इस शोध में इसका कारण ज्यादा देर तक बैठने को बताया गया है।

– इस शोध से दुनिया के कई संस्थानों ने लिया सबक :-
इस शोध के बाद इस आदत के कारण हमारे शरीर को होने वाले खतरे को ध्यान में रखते हुए दुनियाभर के कई संस्थानों ने खड़े होकर काम करने की परंपरा अपना ली है। आपको बता दें कि इस शोध के बाद वहां काम करने के लिए थोड़े ऊंचे डेस्क बनाए जाते है ताकि खड़े होकर आसानी से काम किया जा सकें। ऑफिस की 5 मीटिंगों में दो मीटिंग बैठकर करने की बजाय चलते हुए की जाती है।

The post शोध : घंटे भर बैठे रहना हो सकता है धूम्रपान जितना खतरनाक appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2zpEH50

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop