हनुमान जी को खुश करने के लिए करें ये टोटके
ज्योतिष डेस्क। हनुमान जी का नाम लेने मात्र से ही भक्तों की हर समस्या का निवारण हो जाता है। भगवान राम ने भक्तों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए हनुमान जी को पृथ्वी लोक में वास करने को कहा था और तभी से हनुमान जी इस कलियुग में सदा सहाय साबित हुए हैं। हनुमान जी प्रसन्न हों तो शनि देव भी स्वत: प्रसन्न होते हैं। इसलिए शनि को मनाने के लिए हनुमान पूजा की जाती है। हनुमान जी का पूजन बड़ी ही पवित्रता के साथ करना जरूरी है। राम भक्त हनुमान जी की कृपा से आराधक के जीवन में आने वाले मृत्यु तुल्य कष्टों का भी सरलता से निवारण हो जाता है। हनुमान जी की कृपा प्राप्त कर आप धन, विजय और आरोग्य प्राप्त कर सकते हैं। इसी ध्येय हेतु हनुमान जी के पूजन के अचूक उपाय यहां बता रहे हैं। इन उपायों से जीवन के दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदला जा सकता है।
धन और समृद्धि प्राप्ति के लिए रोजाना रात्रि में सोने से पूर्व हनुमान जी के सम्मुख सरसों के तेल का मिट्टी का दीपक जलायें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धन आगमन मार्ग को बाधारहित करने के लिए रामायण या श्रीरामचरित मानस का पाठ करें या रोजाना इनके दोहे पढ़े। साथी ही रोजाना हनुमान जी को धूप-अगरबत्ती व फूल अर्पित करें।
हनुमानजी का फोटो घर में पवित्र स्थान पर लगाएँ कि हनुमान जी दक्षिण दिशा की ओर देखते हुए दिखाई दें। यह उपाय आपके विरोधियों को शान्त कर, धन देगा।
इसके अलावा सामथ्र्य मुताबिक किसी खास पर्व या तिथि पर हनुमान जी का विशेष शृंगार करें। इस उपाय को कर आप अपनी मनोवांछित कामना पूर्ण कर सकते हैं।
मंगलवार या शनिवार को 11 पीपल के पत्ते लेकर साफ जल से धो लें। इन पत्तों पर चंदन से या कुमकुम से श्रीराम का नाम लिखें। इसके बाद हनुमानजी के मन्दिर जाएं और उन्हें ये पत्ते चढ़ा दें। ऐसा करने से जीवन के सारे दुख दूर होंगे।
प्रत्येक मंगलवार या शनिवार को हनुमान जी को पान चढ़ाएं। ऐसा करने से हनुमान जी की कृपा हमेशा बनी रहती है।
प्रत्येक मंगलवार या शनिवार को सिंदूर व चमेली का तेल हनुमानजी को अर्पित करें। इस उपाय से भक्त की सभी इच्छाएँ पूरी होती हैं।
Source: Google
The post हनुमान जी को खुश करने के लिए करें ये टोटके appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2karveb
Comments
Post a Comment