sss

; //]]>

कंगना के बाद क्वीन बनेगी ये एक्ट्रेस, फिटनेस पर दे रही है पूरा ध्यान

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया क्वीन के रीमेक के लिये फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं। तमन्ना भाटिया फिल्म‘क्वीन’के तेलुगु रीमेक में लीड रोल निभाने जा रही है। तमन्ना फिल्म में अपने लुक को लेकर कड़ी मेहनत कर रही हैं। क्वीन में जो किरदार कंगना रनौत ने निभाया था, वही किरदार तेलुगु रीमेक में तमन्ना निभा रही हैं।‘क्वीन वन्स अगेन’नाम की इस फिल्म को नेशनल अवार्ड विनर फिल्मकार नीलकांत निर्देशित कर रहे हैं।

 

 

तमन्ना ने फिल्म में अपने किरदार की तैयारी के लिए पारंपरिक जिम को त्यागकर समुद्र तट पर प्रशिक्षण का फैसला लिया। उन्होंने कहा,‘यह गैर प्रदूषित वातावरण है और मुझे लगता है कि यह मेरे लिए पूरी तरह से चमत्कारिक साबित होगा। भारत में आमतौर पर मैं जो अभ्यास सप्ताह में तीन बार करती थी, फ्रांस में उसे एक सप्ताह में छह बार किया। मेरे ट्रेनर को लगता है कि मुझे कुछ किलो वजन कम करने की जरूरत है, इसलिए मैं रोजाना सुबह जल्दी उठती हूं, जिससे इसे काम के लिए दो घंटे दे सकूं। मैंने रस्सी कूदना शुरू किया है, इससे पहले मैंने ऐसा कभी नहीं किया।

The post कंगना के बाद क्वीन बनेगी ये एक्ट्रेस, फिटनेस पर दे रही है पूरा ध्यान appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2hry4YJ

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop