ये लड़की बिना शराब पीएं ही हर वक्त रहती है नशे में…
अक्सर हम देखते हैं कि जो व्यक्ति किसी एल्कोहल, शराब या किसी अन्य मादक पदार्थ का सेवन करता है, तो उससे उस व्यक्ति को नशा हो जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे है, जो हर समय नशे में रहती है। वो भी बिना किसी शराब या किसी नशीले चीजें का सेवन किए वगैर।आज हम आपको जिस लड़की के बारे में बताने जा रहे है, वह लड़की न्यूयॉर्क की है। ये लड़की शराब पिये बिना ही हर वक्त नशे में रहती है। क्योंकि, इस लड़की को एक अजीब प्रकार की बीमारी है, जिससे व्यक्ति के शरीर में खुद ही अल्कोहल बनता रहता है।
सर्वप्रथम इस बीमारी के लक्षण वर्ष 1912 में सामने आए थे। कई बार इस बीमारी के कारण लोगों की मौत भी हो जाती है। अक्सर लोग नशे में तब होते है जब उन्होनें किसी नशीली चीज का सेवन किया हो। लेकिन क्या बिना नशा किए कोई व्यक्ति हर वक्त नशे में रह सकता है।
लेकिन न्यूयॉर्क की ये लड़की शराब पिये बिना ही हर वक्त नशे में रहती है। यह दुर्लभ मेडिकल स्थिति तब होती है जब गैस्ट्रोइंटेस्टिनल यीस्ट सामान्य भोजन से मिलने वाले कार्बोहाइड्रेट को एथेनॉल में बदलने लगते है। इस बीमारी को गट-फर्मेंटेशन सिंड्रोम कहा जाता है। जांच करने पर पाया गया कि उसके खून में तय सीमा से चार गुना अधिक अल्कोहल था।
इस बात की सच्चाई जब सामने आई। जब लड़की को ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में अरेस्ट किया। जांच करने पर पता चला कि उस लड़की के खून में तय सीमा से 4 गुना अधिक अल्कोहल था। जब लड़की को जज के सामने पेश किया गया तो इस बीमारी का पता चला। इसके बाद इस केस को खारिज कर दिया गया और इस केस से इस नई बीमारी खुलासा हुआ।
The post ये लड़की बिना शराब पीएं ही हर वक्त रहती है नशे में… appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zrZ0Lz
Comments
Post a Comment