sss

; //]]>

जानिए धोनी क्यों है इंडिया के सबसे फिट क्रिकेटर!

नई दिल्लीः भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 36 से ज्यादा उम्र के सबसे अनुभवी खिलाडी है। महेंद्र सिंह धोनी ने दिखाया है वे अब भी पूरी तरह से फिट है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में धोनी 17 वें ओवर में जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो पैर क्रिज़् की लाइन पर था लेकिन बॉलर मिशेल सैंटनर ने जब धीमी गति की बोल की तो धोनी उस बोल पर चूक गए और बोल पीछे विकेट कीपर ग्लेन फिलिप्स के हाथो में चली गयी और उन्होंने धोनी को स्टम्पिंग करने की कोशिश की लेकिन पूर्व कप्तान क्रीज पर पहले ही लौट गए थे। धोनी ने ग्लेन फिलिप्स को स्टम्प करने का मौका ही नहीं दिया। एम्पायर ने तीसरे एम्पायर की मदद मांगी तो वो नॉट आउट दे दिए गए।

गौरतलब है की कई लोगों ने धोनी द्वारा धीमी पारी खेलने पर उनकी आलोचना की, लेकिन कप्तान विराट कोहली ने विकेटकीपर धोनी का समर्थन किया और कहा कि उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। कोहली ने कहा हमने बल्लेबाजी में काफी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। जब हम 200 रन का पीछा करते हैं, तो सभी बल्लेबाजों को अच्छा खेलने की ज़रूरत होती है। उन्होंने कहा एक बल्लेबाज को 200 स्ट्राइक रेट से खेलना बहुत मुश्किल है। अंत में बहुत अच्छा खेल रहे थे, लेकिन हम एक बहुत बड़े स्कोर का पीछा कर रहे थे और ये बहुत ही मुश्किल काम था। धोनी ने 132.43 की स्ट्राइक रेट से 3 छक्के और 2 चौकों की मदद से 37 गेंद 49 रन बनाएं।

The post जानिए धोनी क्यों है इंडिया के सबसे फिट क्रिकेटर! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2zE0aH8

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop