राई से भाग जाएगा चोट लगा अंदरूनी दर्द
इंटरनेट डेस्क। आज के समय में हर व्यक्ति अपनी दिनचर्या में काफी उलझा हुआ रहता है। वह कम समय में ही अधिक काम करने की सोचता है। लेकिन कभी-कभार जल्दी के चक्कर में उसे हानि भी उठानी पड़ती है। जल्दी के काम के चक्कर में कभी उसे चोट भी लग जाती है। ये मामूली दिखने वाली चोट कभी कभार भयंकर रूप धारण कर लेती है। ये चोट ऊपर से सही हो जाती है, लेकिन यह चोट अंदरूनी हिस्सों में काफी दर्द करती है।
आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे है। जो हर घर में आसानी से उपलब्ध हो जाती है। इस चीज का नाम है, राई। राई को सरसों के नाम से भी जाना जाता है। राई खाने को तो स्वादिष्ट बनाती है साथ ही साथ यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत गुणकारी होती है। अगर आप चोट लगने के कारण अंदरूनी दर्द से परेशान हो तो आपको राई का प्रयोग करना चाहिए।
अंदरूनी चोट लगने पर ऐसे करें राई का उपयोगः जैसा कि आप जानते हो राई में एंटीआॅक्सिडेंट, सेलेनियम और मैग्निश्यम आदि प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं। अगर किसी व्यक्ति को अंदरूनी चोट लगती है, तो राई को पानी में भिगोकर इसका पतला पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को चोट वाली जगह पर लेप कर लें। आपको जल्द ही इस अंदरूनी दर्द से आराम मिलेगा। इस के अतिरिक्त पानी में राई के दाने उबालकर इस पानी में कॉटन का कपड़ा भिगोकर चोट वाली जगह पर थपथपाएं। अगर हम दिन में दो-तीन बार ऐसा करेगे तो हमें अंदरूनी दर्द से जल्दी ही आराम मिलेगा। इसके अलावा आप खाने में भी राई का प्रयोग करें।
घबराहट होने पर गुणकारी राईः अक्सर हम देखते हैं कि कई बार किसी काम को लेकर या किसी दर्दनाक दृश्य को देखकर हमारे में मन में भंयकर घबराइट हो जाती है। ऐसे में राई के ये छोटे-छोटे दाने हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत गुणकारी हैं। अगर हम घबराहट होने पर हाथ की हथेलियों और पैरों के तलवों पर राई को रगड़ेंगें, तो इससे भी हमको काफी रिलीफ मिलेगा।
The post राई से भाग जाएगा चोट लगा अंदरूनी दर्द appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2AbOQBZ
Comments
Post a Comment