छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का चौथा आरोपी अब भी फरार
क्राइम डेस्क। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल को शर्मसार कर देने वाले छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले का चौथा आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से दूर है। इधर, शहर के वकीलों ने अभियुक्तों की पैरवी नहीं करने का फेसला लिया है।
भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन के आउटर पर 31 अक्टूबर की शाम साढ़े सात बजे से लगभग तीन घंटे तक कोचिंग से लौट रही छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इसके तीन आरोपियों गोलू चिड़ार, अमर कुमार और राजेश को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एक अन्य आरोपी फरार है, उसका नाम रमेश बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक चौथे आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें काम कर रही हैं। उसकी तलाश के लिए अलग-अलग शहरों में टीम भेजी गई हैं। इस घिनौने मामले में राजधानी के वकील भी एकजुट हो गए हैं। वह अभियुक्तों की पैरवी नहीं करेंगे।
The post छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का चौथा आरोपी अब भी फरार appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2A9GveL
Comments
Post a Comment