sss

; //]]>

जानिए, सरस्वती माँ की पूजा करने की विधि!

डेस्क: सरस्वती माँ को हर घर, दफ्तर, स्कूल या कॉलेज सभी जगह पूजा जाता है। प्रत्येक स्टूडेंट्स सरस्वती माँ की पूजा करता है। सरस्वती माँ की पूजा करने से मन शांत हो जाता है।

जानिए सरस्वती माँ की पूजा करने की विधि

सामग्री
मां सरस्वती की मूर्ति, चावल, कुमकुम, धूप, दीपक, बत्ती, दूध, दही, घी, शहद, शकर, साफ जल, सरस्वती मां के लिए वस्त्र, सफेद फूल, नैवेद्य (मिठाई और फल), अष्टगंध।

सकंल्प
पूजन शुरू करने से पहले सकंल्प लें। संकल्प करने से पहले हाथों मेे जल, फूल व चावल लें। सकंल्प में जिस दिन पूजन कर रहे हैं उस वर्ष, उस वार, तिथि उस जगह और अपने नाम को लेकर अपनी इच्छा बोलें। अब हाथों में लिए गए जल को जमीन पर छोड़ दें।

संकल्प का उदाहरण
मैं( अपना नाम बोलें) विक्रम संवत् 2072 को, वैशाख मास के तृतीया तिथि को मंगलवार के दिन, कृतिका नक्षत्र में, भारत देश के मध्यप्रदेश राज्य के उज्जैन शहर में महाकालेश्वर तीर्थ में इस मनोकामना से (मनोकामना बोलें) श्री सरस्वती का पूजन कर रही / रहा हूं।

श्री सरस्वती पूजन की सरल विधि
सबसे पहले मूर्ति में माता सरस्वती आवाहन करें। आवाहन यानी कि बुलाना। माता सरस्वती को अपने घर बुलाएं। माता सरस्वती को अपने अपने घर में सम्मान सहित आसन दें। अब माता सरस्वती को स्नान कराएं। स्नान पहले जल से फिर पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और शकर) से और फिर से जल से स्नान कराएं।

अब माता सरस्वती को वस्त्र अर्पित करें। वस्त्रों के बाद आभूषण पहनाएं। पुष्पमाला पहनाएं। फिर तिलक करें। तिलक के लिए अष्टगंध का प्रयोग करें। अब धूप व दीप अर्पित करें। माता सरस्वती को सफेद फूल अर्पित करें। 11 या 21 चावल अर्पित करें। श्रद्धानुसार घी या तेल का दीपक लगाए। आरती करें। आरती के पश्चात् परिक्रमा करें। अब नैवेद्य (भोग) अर्पित करें। सरस्वती पूजन के दौरन“ऊँ ऐं सरस्वतयै नमः”इस मंत्र का जप करते रहें।

The post जानिए, सरस्वती माँ की पूजा करने की विधि! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2zwK6XT

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop