sss

; //]]>

अगर आप अपने लिविंग रूम में अपनाएं ये फेंगशुई टिप्स तो…

ज्योतिष डेस्क। किसी भी घर में लिविंग रूम एक ऐसा कमरा है जहाँ घर के सभी लोग इक_ा होते है इसलिए घर के इस क्षेत्र का वातावरण पॉजिटिव होना बहुत आवश्यक है। लिविंग रूम में घडिय़ां, टीवी, पंखे और एयर कंडीशनर का लगातार उपयोग किया जाता है और इनका सभी लोगो पर समान रूप से प्रभाव होता है। लिविंग के पश्चिम या उत्तर-पश्चिमी भाग में सफेद या गोल्ड कलर की एक गोल घड़ी लगाना शुभ माना जाता है। इसके लिए सबसे अच्छी स्थिति कमरे के बाईं तरफ है और यदि संभव हो तो कमरे के मुख्य द्वार वाली दीवार पर ही लगाएं।

लिविंग रूम में लगाए ये पेंटिंग्स –

अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए इस प्रकार की पेंटिंग्स लिविंग रूम में लगाएं –

1. तैरती हुई मछली के चित्र लंबी आयु को दर्शाती है।
2. मेमने के चित्र भाग्य के प्रतीक है।
3. सूर्योदय, पर्वत या पानी की तस्वीरें आशाओं को दर्शाती है।
4. पानी के झरने की तस्वीर अच्छे भाग्य का प्रतीक है।
5. शांत और मुस्कुराहट वाले लोगों की तस्वीरें सकारात्मक भावनाओं को प्रोत्साहित करते है।
6. लिविंग रूम में गहरे और चमकीले रंगो वाली तस्वीरें खऱाब स्वास्थ्य का कारण बन सकती है।
7. ज्यामितीय आकृतियों पर आधारित तस्वीरें विनाशकारी भावनाओं को बढ़ाती है।
8. जिन तस्वीरों में लाल रंग का इस्तेमाल किया जाता है, उनसे चिड़चिड़ेपन की भावना पैदा होती है।
9. जंगली और शातिर जानवरों को चित्रित करने वाले चित्र खराब स्वास्थ्य पैदा करते है।

पौधे जो लिविंग रूम में लगाए जाने चाहिए –

अधिकांश पौधों का सकारात्मक प्रभाव तब तक होता है जब तक कि वे सूखे हुए न हो। कैक्टस और तेज सुगंधित पत्तियों वाले पौधों को घर के बाहर रखना ही सबसे सही रहता है। प्लास्टिक या कृत्रिम पौधे घर में कहीं भी रखे जा सकते है और ये फेंग शुई को प्रभावित नहीं करते है।

लिविंग रूम में कारपेट्स –

लिविंग रूम के लिए इस प्रकार के रंगो के कारपेट्स का चयन करें जो इनको रखने वाले दिशा के साथ मिलती हो। पूरे कमरे को कवर करने वाले कारपेट्स कमरे की दिशा के अनुरूप होने चाहिए। अगर लिविंग रूम घर के दक्षिण-पूर्वी भाग में है, तो इसमें लगाए जाने वाले कारपेट्स का रंग हरा होना चाहिए।

पालतू जानवर –

बिल्लियां लकड़ी तत्व से संबंधित होती हैं, इसलिए उनके बेड का रंग नीला, काला या हरा होना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार, लाल रंग का बेड़ बिल्ली के लिए सही नहीं रहता है। लिविंग रूम में पूर्वोत्तर, दक्षिण और उत्तर-पश्चिम में खुलने वाले मुख्य दरवाजे बिल्लियों को मजबूत और स्वस्थ बनाते हैं। उत्तर और दक्षिण-पश्चिम बिल्लियों के लिए बुरे माने जाते है।

कुत्ते पृथ्वी तत्व से संबंधित होते है। सफेद टोकरी में रहना उन्हें बीमार बनाता है। उनके रहने के लिए भूरी और पीली टोकरी सही रहती है। दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पूर्व या दक्षिण दिशा में स्थित मुख्य द्वार कुत्ते को मजबूत बनाते है, जबकि दक्षिण-पूर्व या पूर्व में स्थित मुख्य द्वार उन्हें बीमार करते है।

The post अगर आप अपने लिविंग रूम में अपनाएं ये फेंगशुई टिप्स तो… appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2iI3jvc

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop