पद्मावती को यादगार अनुभव मानती है दीपिका पादुकोण
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आगामी फिल्म पद्मावती को स्पेशल यादगार मानती है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म पद्मावती से दीपिका पादुकोण को बहुत कुछ साबित करना है। दीपिका इन दिनों इस फिल्म के लिए जी-जान से लगी हुई हैं। दीपिका ने माना कि पद्मावती उनके लिए एक इमोशनल जर्नी है। उनका मानना है कि ये स्पेशल जर्नी ही। खासतौर से जबसे हमने फिल्म का ट्रेलर लांच किया और जिस तरह के उसके रिस्पॉन्स मिले हैं वह अपने आप में एक बड़ी बात है।
अनिल कपूर बोले- आज में जो कुछ भी हूँ इस एक्ट्रेस की वजह से हूँ!
दीपिका ने बताया कि दर्शकों की प्रतिक्रिया देख कर सभी इस तरह इमोशनल हो गए थे कि एक दूसरे गले लगाए बिना नहीं रह सके। गौरतलब है कि पद्मावती में रणबीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर की मुख्य भूमिका है। भंसाली की यह फिल्म खिलजी वंश के दूसरे शासक अलाउद्दीन खिलजी और मेवाड़ की रानी पद्मावती के प्रति उसके जुनूनी प्रेम की गाथा का बखान करेगी। रानी पद्मावती अपनी सुन्दरता, बुद्धि और साहस के लिए प्रसिद्ध थी। दीपिका पद्मावती का किरदार निभा रही है। फिल्म पद्मावती एक दिसंबर को रिलीज होगी।
The post पद्मावती को यादगार अनुभव मानती है दीपिका पादुकोण appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zdo8so
Comments
Post a Comment