लंबे बाल पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजे
लाइफस्टाइल डेस्क। हर लड़की की चाहत होती है कि उसके बाल घने और लंबे हो, आखिरकार इनकी खूबसूरती ही कुछ अलग होती हैं परन्तु हर लड़की इतनी खुशकिस्मत नहीं होती हैं कि उसके बाल लंबे हो। धूप, धूल, प्रदूषण, केमिकल्स और अनियमित खानपान ने आज झड़ते बालों की परेशानी को काफी आम बना दिया हैं और इसी कारण से ऐसे खूबसूरत बाल पाने एक मुश्किल काम बन गया हैं।
काले, घने बाल पाने के लिए आप बाजारों में मिलने वाले महँगे हेयर प्रोडक्ट्स का प्रयोग करने से भी पीछे नहीं हटती हैं लेकिन अब आपको और परेशान होने की आवश्यकता नहीं हैं। आप बिना खर्च किए बिना अपने लंबे बालों का सपना आसानी से पूरा कर सकती हैं। बस, आपको अपनी डाइट में कुछ जरूरी चीजों को शामिल करना होगा, तो चलिए आप भी जानिए उन जरूरी चीजों के बारे में जिनके सेवन से आप काले और घने, लंबे बाल पा सकती हैं।
(1) आयरन
बता दें कि इसकी कमी से आपकी बॉडी में रेड ब्लड सेल्स सही तरीके से नहीं बन पाते हैं। ये आपकी बॉडी सेल्स में ऑक्सीजन भेजने में सहायता करते हैं। जब इनकी कमी होती हैं तो इससे आपके स्कैलप और बॉडी को अच्छी तरह ऑक्सीजन नहीं मिल पाता हैं। इससे आपके बालों की ग्रोथ में रूकावट आती हैं इसलिए अपनी डाइट में रेड मीट, पालक, बीन्स, टमाटर, मसूर दाल एवं सीफूड इत्यादि को शामिल करें।
(2) प्रोटीन
हमारे बाल प्रोटीन फाइबर से बने होते हैं इसलिए जब इनकी कमी होती हैं तो ये टूटकर झड़ने लगते हैं। वहीं, प्रोटीन आपकी बॉडी में कैराटिन प्रोड्यूस्ड करता हैं जो आपके बालों को मजबूती देता हैं और उन्हें बढ़ने में मदद भी करता हैं इसलिए इसकी कमी पूरी करने के लिए अपनी डाइट में दाल, मछली, पनीर, दूध, अंडा, बीन्स व चिकन जैसी चीजों को जरूर शमिल करें।
(3) मैग्नेशियम
ये आपके बालों को मजबूती देकर हेयर ग्रोथ में सहायता करता हैं। बता दें कि इसकी कमी से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। इतना ही नहीं, इसकी कमी से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर तरीके से नहीं हो पाता हैं। इससे बालों की ग्रोथ में रूकावट आती हैं इसलिए इससे बचने के लिए अपनी डाइट में ड्राई फ्रूट्स, मछली, हरी सब्जियाँ, डार्क चॉकलेट, बीन्स, दाल एवं दही इत्यादि जैसी चीजों को शामिल करें।
(4) ज़िंक
इसकी बॉडी में कमी होने से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं इसलिए अपनी डाइट में जिंक युक्त आहार जैसे – बीन्स, नट्स, अंडा, पालक, शकरकंद आदि
The post लंबे बाल पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजे appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2AdH6jG
Comments
Post a Comment