अज्ञात युवक ने किया नाबालिग के साथ गंदा काम, और फिर…
क्राइम डेस्क। यूपी के बागपत जिले के खेकड़ा थानाक्षेत्र में आठ साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार के सिलसिले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी संजीव सुमन ने आज बताया कि खेकड़ा थानाक्षेत्र के जंगलों में एक ईट भटठा है, जहां बच्ची का परिवार ईट पाथने का काम करता है।
सुमन ने बताया कि कल परिवार के सभी लोग ईट पाथने गए थे। मजदूर की आठ साल की बेटी दोपहर में परिजनों के पास जा रही थी। उसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका मुंह दबाकर उसे नजदीक गन्ने के खेत में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि खून से लथपथ बच्ची बदहवास हालत में परिजनों के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। तुरंत ही परिवार के लोग बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। सुमन के मुताबिक पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करा कर बच्ची के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी का पता नहीं लग सका है।
The post अज्ञात युवक ने किया नाबालिग के साथ गंदा काम, और फिर… appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2n1Wwlr
Comments
Post a Comment