सांप का जहर खत्म करने के लिए यहाँ लोग दौड़ते हैं कुएं की तरफ…
रोचक डेस्क। यह तो हम सभी जानते है कि अगर किसी को सांप डंस ले तो दहशत से ही उसका गला सूख जाता है। सांप के काटने के बाद अक्सर लोग पीड़ित को किसी डॉक्टर के पास लेकर जाते हैं या फिर जहर उतारने के लिए किसी तंत्र-मंत्र वाले शख्स के पास, लेकिन शायद ही आपने सुना होगा कि सांप का जहर खत्म करने के लिए लोग किसी कुएं की तरफ दौड़ते हैं।
मुजफ्फरनगर में एक ऐसा कुआं है, जिसका पानी पीने से सांप के जहर का असर खत्म हो जाता है। ग्रामीणों की मानें तो दूरदराज से सर्पदंश का शिकार हुए लोग यहां आते हैं और पानी पीकर स्वस्थ हो जाते हैं। यह कुआं मुजफ्फरनगर जिले के कोतवाली थाने के बुढ़ीना खुर्द गांव में मस्जिद के आगे बना है। यह ग्रामीणों की प्यास तो बुझाता ही है, साथ ही अगर किसी को सांप या बिच्छू ने काट लिया है तो उसकी जान भी बचाता है।
गांववालों का मानना है कि इस कुएं का पानी पीने से जहर का असर हमेशा के लिए खत्म हो जाता है। सर्पदंश का शिकार हुए एक ग्रामीण ने बताया कि सांप के काटने के बाद इसी कुएं का पानी पीकर वह ठीक हुआ था। वहीं, गांव के ही रहने वाले बुजुर्ग ने बताया कि दूसरे गांवों से यहां सर्पदंश का शिकार लोग आते हैं और इस कुएं का पानी पीकर ठीक हो जाते हैं। इतना ही नहीं, कई बार तो लोग इस कुएं का चमत्कारिक पानी बोतलों में भी पानी भरकर भी ले जाते हैं।
The post सांप का जहर खत्म करने के लिए यहाँ लोग दौड़ते हैं कुएं की तरफ… appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2yVRRXI
Comments
Post a Comment