sss

; //]]>

शाहिद कपूर को लेकर फिल्म बनायेंगे: इम्तियाज अली

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक इम्तियाज अली शाहिद कपूर को लेकर फिर फिल्म बनाने जा रहे हैं। इम्तियाज अली ने शाहिद कपूर को लेकर सुपरहिट फिल्म ‘जब वी मेट’ बनाई थी। शाहिद कपूर और इम्तियाज अली की जोड़ी एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने को तैयार है। इम्तियाज, शाहिद को लेकर एक बार फिर से एक लव स्टोरी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म पर अगले साल काम शुरू होगा। इसकी शूटिंग पहले भारत में फिर विदेश की कई लोकेशन पर की जाएगी।

 

 

बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग 2018 के अप्रैल में मुंबई में शुरू होगी, इसके बाद विदेशों में भी इसकी शूटिंग की जाएगी। इम्तियाज अभी तक इस फिल्म की लीड ऐक्ट्रेस की तलाश में हैं। शाहिद कपूर ने पूर्व में यह स्वीकार किया था कि ‘जब वी मेट’ में उनके किरदार के लिए उन्होंने बहुत कमजोर परफॉर्मेंस दिया था और उन्हें इस तरह के रोल भी बहुत कम ही मिलते हैं। शाहिद ने इम्तियाज की तारीफ कहते हुए कहा था, मुझे यह फिल्म काम करके बड़ा मजा आया। इम्तियाज उस समय नया था लेकिन किसने सोचा था कि वह इतना बड़ा फिल्ममेकर बनेगा।

The post शाहिद कपूर को लेकर फिल्म बनायेंगे: इम्तियाज अली appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2zVrGww

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop