कपिल शर्मा की तरक्की: टीवी से बॉलीवुड और हॉलीवुड में एंट्री
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कपिल शर्मा हॉलीवुड फिल्म में काम करते दिखाई आ सकते हैं। कपिल शर्मा ने राजीव ढ़ीगरा निर्देशित फिल्म फिरंगी में काम किया है। राजीव ढ़ीगरा ने बताया कि कपिल को हॉलीवुड से ऑफर मिला है और पेपर्स साइन को लेकर बात चल रही है। यह अंदर की बात है, कपिल को हॉलीवुड से ऑफर है।
बैड ममाजा नाम की कंपनी कपिल के साथ एक हॉलीवुड सीरीज बनाना चाह रही, जिसमें एक हॉलीवुड स्टार और एक इंडियन स्टार भी होंगे, जिसका नाम मेरे ख्याल से कॉमिडी करी होगा। उन्होंने बताया कि हालांकि अभी तक कपिल ने प्रॉजेक्ट साइन नहीं किया है। उन्होंने कहा, हम वहां जाएंगे और यदि हमें सही लगा तो हम इसे जरूर करेंगे। यह कपिल के लिए एक कदम और आगे है। उनका कॉन्सेप्ट बेहतरीन है।
The post कपिल शर्मा की तरक्की: टीवी से बॉलीवुड और हॉलीवुड में एंट्री appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zoZtOu
Comments
Post a Comment