इस प्रकार आप भी बिना मेकअप के पा सकती है खूबसूरत त्वचा
लाइफस्टाइल डेस्क। आप भी शादी पार्टी में बिना मेकअप के खूबसूरत दिख सकती है। शायद आपको हमारी यह बात यकीन नहीं हो, परन्तु आप आसानी से अपने मेकअप के बिना भी सुंदर दिख सकती हैं। इसके लिए आपको अपने रोजमर्रा की कुछ आदतों को बदलना होगा। आइये हम आपको बताते हैं कि किस तरह से आप बिना मेकअप के अपनी त्वचा को सुंदर बना सकती हैं।
(1) अपने शरीर को हाइड्रेट करें
हमारी त्वचा को सुंदर बनाने के लिए पानी की अहम भूमिका होती है। अगर आप भी बिना मेकअप के सुंदर दिखना चाहती हैं तो ऐसे में आप भरपूर पानी का सेवन करें। दिन में ज्यादा से ज्याद पानी पीकर आप अपनी त्वचा को सुंदर बना सकती हैं।
(2) फेसवॉश का इस्तेमाल करें
एक मेकअप रिमूवर भले ही आपकी त्वचा को अच्छी तरह से साफ नहीं करता हो, परन्तु फेसवॉश अच्छी तरह से आपके चेहरे को साफ करने में सहायता करता है। फेसवॉश का प्रयोग कर आप आसानी से अपनी त्वचा में मौजूद सारी गंदगी को साफ कर उसे सुंदर बना सकती हैं।
(3) एक सप्ताह में कम से कम तीन बार शैम्पू करें
अगर आपको भी ऑयली बाल पसंद नहीं है तो ऐसे में आप सप्ताह में कम से कम 3 बार शैम्पू करें। शैम्पू करने से आपकी स्कैल्प में होने वाली सारी गंदगी और ऑयल साफ हो जाएगा। इससे आपका लुक भी पूरी तरह से बदल जाएगा।
(4) अच्छी क्वालिटी के मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें
एक अच्छा मॉइश्चराइजर ऐसा होता है जिसका इस्तेमाल करने से आपके चेहरे में झुर्रियां, सैगी स्किन, पिंपल्स या किसी भी तरह के निशान नहीं रहते हैं। इसका चुनाव आपको करना होता है कि आपको बिना मेकअप के खूबसूरत दिखना चाहती हैं या फिर आप अपनी त्वचा में मेकअप की परतों का इस्तेमाल कर सुंदर दिखना चाहती हैं।
(5) क्लींजिंग और मॉइश्चराइजर के बाद टोनर का इस्तेमाल करें
हम में से कई महिलाएं केवल क्लींजिंग और मॉइश्चराइजिंग का ही इस्तेमाल करती हैं और त्वचा की टोनिंग करना हम भूल जाती हैं। आपको टोनिंग नहीं भूलना चाहिए क्योंकि यह हमारी त्वचा के लिए बहुत जरूरी होता है। टोनिंग से आप अपनी त्वचा को चमका सकती हैं। इसलिए आपको इसका इस्तेमाल करना चाहिए।
(6) रोजाना अपने चेहरे को एक्सफोलिएट करें
अगर आप बिना मेकअप के सुंदर दिखना चाहती हैं तो ऐसे में सबसे पहले आप अपनी त्वचा की डेड स्किन को दूर करें। इसके लिए आप अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट करें। इससे आपकी त्वचा के पोर्स में छिपी हुई गंदगी दूर हो जाएगी और आपकी त्वचा सांस ले पाएगी।
The post इस प्रकार आप भी बिना मेकअप के पा सकती है खूबसूरत त्वचा appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2z6ZHda
Comments
Post a Comment