sss

; //]]>

भाभी की “खूबसूरती” पर फिदा था देवर, प्यार में बन बैठा शैतान और फिर….

पटना। एकतरफा प्यार के चक्कर में देवर ने एेसा काम किया कि भाभी विधवा हो गयी। छपरा जिले की एक महिला को अपनी खूबसूरती के चलते विधवा होना पड़ा। घटना बिहार के सारण जिले की है जहां एक भाई ने एकतरफा प्यार में खुद के भाई को ही मौत के घाट उतार दिया। सारण के दरियापुर प्रखण्ड के रानीपुर गांव के रहने वाले मेराज की शादी चार महीने पहले ही वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के सराय सोनबरसा गांव की अंगूरी खातून से हुई थी।

जानिए, यहाँ के लोग बड़े शौक से खाते हैं कुत्ते का मांस, देखे : photos

शादी के कुछ दिनों बाद ही मेराज नौकरी करने बाहर चला गया। घर पर मेराज का छोटा भाई आफताब रहता था। मेराज का भाई आफताब आलम शादी के बाद से ही अपनी भाभी की खूबसूरती पर फिदा हो गया थाउसने कई बार भाभी के सामने भाई को छोड़ कर अपने साथ शादी करने का प्रस्ताव रखा था लेकिन उसकी भाभी ने इस रिश्ते को नकार दिया. भाभी को नहीं पाने से नाराज होने के बाद आफताब पहले तो अपनी भाभी को ही धमकाना शुरू कर दियाआफताब की बुरी नजर भाभी अंगूरी पर थी। दो दिन पूर्व जब मेराज घर लौटा, तो आफताब ने उसे रास्ते से हटाने की ठान ली।

मंगलवार की रात जब मेराज अपने कमरे में सो गया तो मौका देख आफताब ने उसे गोली मार दी। घटना के वक्त मेराज की पत्नी अंगूरी मायके गई थी। सूचना मिलने पर वह ससुराल पहुंची। उसने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि देवर आफताब ने ही पति मेराज की हत्या की है।

जान की दुश्मन बन गई पत्नी की बेवफाई.. पत्नी उसे देखने को भी तैयार नहीं !

आफताब बार-बार मेराज को छोड़कर शादी रचाने का दबाव देता था। उसने धमकाया था कि अगर शादी नहीं की तो अंजाम बुरा होगा। उसने ही मेराज की हत्या की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी आफताब को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

The post भाभी की “खूबसूरती” पर फिदा था देवर, प्यार में बन बैठा शैतान और फिर…. appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2msjrGi

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop