भारत की नजरें श्रृंखला जीतने पर, वापसी करने के लिये उतरेगा न्यूजीलैंड
राजकोट। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में उतरेगी तो उसका इरादा पांच साल में तीसरी टी20 श्रृंखला जीतने का होगा जबकि कीवी टीम मजबूत वापसी करने के इरादे से खेलेगी। भारत ने दिल्ली में पहला टी20 मैच 53 रन से जीता और अब कल यहां सौराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर दूसरा मैच जीतकर वह श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढत बनाना चाहेगा।
शीर्षक्रम के बल्लेबाजों ने पहले मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करके जीत के सूत्रधार की भूमिका निभाई। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा ने खास तौर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं डैथ ओवरों में भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह ने उम्दा प्रदर्शन किया। स्पिनरों ने भी बीच के ओवरों में प्रभावी स्पैल फेंका। भारतीय टीम के हरफनमौला प्रदर्शन को देखते हुए केन विलियमसन की अगुवाई वाली कीवी टीम के लिये यह श्रृंखला जीतना आसान नहीं होगा। आखिरी मैच सात नवंबर को तिरूवनंतपुरम में खेला जायेगा। न्यूजीलैंड को अगर इस मैच के जरिये वापसी करनी है तो उसे धवन, रोहित और विराट कोहली के बल्लों पर अंकुश लगाना होगा।
धवन और रोहित ने 16वें ओवर तक चली 158 रन की साझेदारी की जिससे भारत ने 200 से अधिक का स्कोर बनाया। न्यूजीलैंड के लिये नई गेंद संभालने वाले ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी में अनुशासन का अभाव दिखा। दोनों के यार्कर भी प्रभावी नहीं रहे और ना ही डैथ ओवरों में वे बुमराह या भुवनेश्वर की तरह प्रदर्शन कर पाये। कीवी क्षेत्ररक्षकों ने भी कई कैच छोड़े जबकि भारतीयों ने चुस्त क्षेत्ररक्षण का प्रदर्शन किया। विलियमसन ने पहले मैच के बाद कहा था, हमें भारत ने खेल के हर विभाग में उन्नीस साबित कर दिया खासकर क्षेत्ररक्षण में। हमें टी20 क्रिकेट में इस पर मेहनत करनी होगी।
The post भारत की नजरें श्रृंखला जीतने पर, वापसी करने के लिये उतरेगा न्यूजीलैंड appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2iYGTcZ
Comments
Post a Comment