मौसमी बीमारियों से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खें
हेल्थ डेस्क। आप भी जानते है कि सर्दियों का मौसम शुरू हो चूका है और इस मौसम में वायरल बुखार होना आम बात है। वायरल बुखार में लोगों को काफी परेशानियों सामना करना पड़ता है। अगर आप भी इस बीमारी से ग्रस्त है तो आपके शरीर में कुछ ऐसे लक्षण दिखाई देंगे जैसे:- तेज बुखार होने के साथ गले में दर्द, खांसी, सिर दर्द, थकान, जोड़ों में दर्द और आंखों का लाल होना आदि। बता दें कि वायरल फीवर हमारे इम्यून सिस्टम को ही कमजोर नहीं करता बल्कि इससे हमारे शरीर में तेजी से इंफैक्शन बढ़ता जाता है। जैसे ही आपको आपकी बॉडी में ये लक्षण दिखाई दें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। आज हम आपको कुछ ऐसी जरुरी बातों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें ध्यान में रख कर वायरल फीवर से आसानी से बचा जा सकता है।
वायरल फीवर से बचने के लिए ध्यान रखें ये जरूरी बातें:-
(1) इस गंभीर समस्या से बचने के लिए पानी को हमेंशा उबाल कर या प्यूरीफाय करकें ही पिएं।
(2) हमेंशा खांसते या छींकते समय मुंह पर रुमाल जरूर रखें।
(3) अपना टॉवल हमेंशा अलग रखें ऐसा करकें आप इस समस्या से बच सकते है।
(4) हमेंशा इस बात का ध्यान रखें कि इस मौसम में बाहर का खाना बिल्कुल न खाएं।
(5) इस मौसम में बाहर जाते समय हमेंशा अपना मुंह और नाक ढक लें।
(6) इस मौसम में हो सकें तो किसी भीड़ वाली जगह पर जाने से बचें।
– वायरल बुखार कम करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खें :-
(1) आलू :-
अगर आप भी वायरल बुखार से पीड़ित है तो आलू के टुकड़ों को किसी बर्तन में भिगोएं और फिर किसी साफ कपड़ें पर लपेटकर माथे पर रखें। इससे बुखार कम होगा।
(2) नींबू :-
यह बुखार होने पर नींबू के टुकड़े को अपने तलवों पर रगड़ें या फिर मोजे में नींबू का टुकड़ा डालकर रातभर ऐसे ही रखें। ऐसा करने से आपको इस बुखार में काफी राहत मिलेगी।
(3) लहसुन :-
लहसुन का इस्तेमाल भी इस समस्या में बहुत ही कारगर है। इस बुखार से छूटकारा पाने के लिए लहसुन का पेस्ट बनाकर उसमें शहद मिला लें। या फिर इसके अलावा लहसुन की कलियों को सरसों तेल में तलकर, उससे तलवो की मालिश करें। इससे आपको बुखार में काफी आराम मिलेगा।
(4) तुलसी :-
इस बुखार से छुटकारा पाने के लिए 4-5 गिलास पानी में तुलसी की 30-45 पत्तियां मिलाएं। और फिर उसमें अदरक और 4-5 लौंग मिलाकर उबाल लें। दिन में हर 2 घंटे बाद इस पानी का सेवन जरूर करें। इस बुखार से छूटकारा पाने का यह बहुत ही कारगर नुस्खा है।
The post मौसमी बीमारियों से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खें appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2ziv1Gw
Comments
Post a Comment