बोनी कपूर ने बताया, आखिर क्यों नहीं की उन्होंने एक्टिंग!
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार बोनी कपूर का कहना है कि उन्होंने कभी इस बारे में नहीं सोचा कि उन्हें अभिनय भी करना चाहिये। बोनी कपूर के भाई अनिल कपूर और संजय कपूर ने बतौर अभिनेता जबकि खुद बोनी कपूर ने फिल्म निर्माता के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनायी है। बोनी कपूर अपने करियर से संतुष्ट हैं और उनका कहना है कि उन तीनों भाईयों में खूब जमती हैं।
दोनों भाई अनिल और संजय उन्हें खूब सम्मान देते हैं और जब मिलते हैं तो खूब मस्ती होती है। बोनी कपूर ने अपने करियर के दौरान फिल्मों में कभी अभिनय नही किया है। उन्होंने हमेशा इन बातों पर ध्यान दिया कि वह जो कर रहे हैं, वह अच्छी तरह से करें। बोनी कपूर ने कहा कि मैं घर में सबसे बड़ा था और यदि मैं भी फिल्मों में अभिनय करने लगता तो फिर बाकी परिवार को कौन देखता।
मुझे खुशी है कि मैं अपने परिवार के लोगों के साथ रहा। बड़े होने का फर्ज अदा कर पाया और मुझे इस बात का जरा भी अफसोस नहीं है कि एक्ंिटग नहीं की। मैं जो कर सकता था मैंने किया और मुझे लगता है कि मैंने बखूबी किया है। भाईयों की सफलता को देख कर मुझे खुशी मिलती है। शुरुआती दौर में हमें सब कुछ नहीं मिला था। हमने मेहनत से अपनी पहचान बनायी।
The post बोनी कपूर ने बताया, आखिर क्यों नहीं की उन्होंने एक्टिंग! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2mzpd9c
Comments
Post a Comment