sss

; //]]>

अगर आप भी चाहते है देवी लक्ष्मी की कृपा तो ना करें ये काम !

प्रत्येक व्यक्ति देवी लक्ष्मी को खुश करना चाहता है। वह धन की देवी है और यदि आप अपने घर में लक्ष्मी को आकर्षित करना चाहते है तो आपको कुछ ऐसी चीजें जाननी चाहिए जो उन्हें नाखुश करती हैं और इन्हे करने से बचना चाहिए। लक्ष्मी माँ को उनकी अस्थिर प्रकृति के लिए जाना जाता है। अगर उन्हें किसी स्थान पर आराम नहीं मिलता है तो वे उस स्थान को छोड़कर दूसरे स्थान पर चली जाती है। अगर आप देवी लक्ष्मी से धन और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते है तो यहां ऐसी सात आदतें बताई गयी है जिन्हे आपको नहीं करना चाहिए।

  1. गुस्सा – गुस्सा होना,अपने बोलने पर नियंत्रण न रखना, किसी को अपमानित करना ऐसी चीजें हैं जो नकारात्मकता पैदा करती हैं और यह आपके निवास से देवी लक्ष्मी को दूर करती है। देवी लक्ष्मी एक ऐसी जगह में रहती है जहां उत्साह, स्नेह, शांति और सामंजस्य होता है।
  2. पंडितो और धार्मिक ग्रंथों का अपमान – कई बार,हम शास्त्रों का पालन नहीं करते हैं या उन्हें अपमानित करते हैं। हमें इनका अपमान करने से बचना चाहिए।
  3. सूर्योदय के बाद उठना और सूर्यास्त के दौरान सोना – जो लोग नियमित रूप से इस प्रकार की दिनचर्या का पालन करते हैं वे आमतौर पर अस्वस्थ होते हैं और किसी अन्य बीमारी से पीड़ित होते है।
  4. ब्रह्मा मुहूर्त के दौरान या शाम को भोग विलास में शामिल रहना – बहुत से लोग जब धनी और समृद्ध होते है तब वे भगवान को भूल जाते है। वे ब्रह्मा मुहूर्त (सुबह2 बजे -4 बजे) और शाम को सांसारिक सुखों की तलाश करते है। हिंदू धर्म के अनुसार, सुबह 2-4 बजे का समय पूजा के लिए आदर्श समय है और जो लोग इस समय का उपयोग सांसारिक सुखों में आनंद लेने के लिए करते है, उन्हें धन की देवी लक्ष्मी के गुस्से का सामना करना पड़ता है।
  5. सुबह और शाम दिया नहीं जलाना – सुबह और शाम को अपने घर में दीया नहीं जलाना देवी लक्ष्मी के गुस्से का कारण बन सकता है।
  6. मैले कपड़े पहनना – लक्ष्मी जी स्वच्छता पसंद है। इसलिए,यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप अपने कपड़े नियमित रूप से धोएं और स्वच्छता बनाए रखें।
  7. अपने आस पास गंदगी रखना – देवी लक्ष्मी एक ऐसी जगह पर रहती है जो कि स्वच्छ और साफ होती है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि आपके घर को नियमित रूप से साफ किया जाता है और इसमें कोई मकड़ी के जाले या गंदगी आदि नहीं है। गंदगी और अव्यवस्था आपके घर से देवी को दूर ले जाती है।

The post अगर आप भी चाहते है देवी लक्ष्मी की कृपा तो ना करें ये काम ! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2z3qDxz

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop