शोपियां में एसओजी शिविर पर ग्रेनेड से हमला
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के एक शिविर पर आज एक ग्रेनेड फेंका।
आधिकारिक सूत्रों ने यूनीवार्ता को बताया कि जिले के इमाम साहिब में एसओजी के एक शिविर पर आतंकवादियों
ने एक ग्रेनेड फेंका।
सूत्रों ने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। विस्फोट के बाद मची अफरा-तफरी का फायदा उठाकर आतंकवादी वहां से फरार हो गये। घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजकर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
The post शोपियां में एसओजी शिविर पर ग्रेनेड से हमला appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2hbsgCt
Comments
Post a Comment