sss

; //]]>

आखिर कौन है वो हीरो जो बन गए प्यार में देवदास!

बॉलीवुड डेस्क। आपको बता दें कि आज से 32 साल पहले 6 नवंबर के दिन हिंदी सिनेमा के बहुत ही मशहूर अभिनेता संजीव कुमार को बहुत ही बड़ा सदमा लगा था। सूरत के गुजराती परिवार में जन्मे संजीव कुमार के घर का नाम हरिहर जरीवाला था। बाद में संजीव कुमार का परिवार मुंबई में आकर बस गया था। उन्होंने हरिहरवाला से संजीव कुमार बनने के लिए अपनी लाइफ में काफी संघर्ष किया। अगर हमें उनकी जीवनी के बारे में जानने का मौका मिलेगा तो हमें उनकी लाइफ में सिर्फ तीन ही चीजें ज्यादा मिलेंगी पहली फिल्में, दूसरा फूड और तीसरा प्रेम।

आपको बता दें कि बचपन से ही संजीव को खाना खाने का और फिल्में देखने का शौक था। वो अपनी सारी पॉकेटमनी अच्छा खाना खाने औऱ थियेटर में फिल्में देखने के लिए खर्च करते थे। फिल्मों के प्रति उनका यही लगाव उनको फिल्मों की दुनिया में ले गया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत “हम हिंदुस्तानी’ फिल्म से की थी उनको इस फिल्म में काम इसलिए मिला था क्योंकि फिल्म के ऑडिशन में लंबे-लंबे डायलॉग भी तुरंत याद करके सुना दिए थे

इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और उनके एक्टिंग की दर्शकों के द्वारा काफी तारीफ की गई। लेकिन उनको असली पहचान तब मिलीं जब उन्होंने 30 साल से भी कम उम्र में शोले, आंधी और मौसम जैसी फिल्मों में बुजुर्ग व्यक्ति के रोल भी बखूबी निभाए। बता दें 1973 में आई फिल्म “कोशिश” के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था। यही नहीं फिल्म “आंधी” के लिए उनको फिल्मफेयर अवॉर्ड से पुरस्कृत किया गया।

आपको भी यह बात जानकर हैरानी होंगी कि जब हिंदी सिनेमा के सर्वश्रेष्ट फिल्मकारों में शामिल सत्यजीत रे के सामने जब अपनी एकमात्र हिंदी फिल्म ‘शतरंज के खिलाड़ी’ के लिए हीरो चुनने की बात सामने आई थी तो उन्होंने इस फिल्म में हीरो के मुख्य किरदार के लिए संजीव कुमार को ही मिर्ज़ा सज्जाद अली के किरदार में चुना था। उन्होंने हिंदी कॉमेडी फिल्म “अंगूर” में भी दमदार एक्टिंग की थी।

वैसे तो संजीव कुमार की एक्टिंग पर कई अभिनेत्रियां फिदा थी। लेकिन संजीव का बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी पर दिल आया था। बता दें कि जब शोले फिल्म की शूटिंग चल रही थी तब संजीव ने हेमा के सामने अपने प्यार का इजहार भी किया था लेकिन हेमा ने उनको साफ मना कर दिया।

आपको यह जानकर हैरानी होंगी कि हेमा के इनकार करने पर संजीव कुमार को बहुत गहरा सदमा लगा। और तो और उसके बाद वह काफी शराब पीने लगे थे हेमा ने उस इंकार के बाद धर्मेंद्र से शादी कर ली थी लेकिन संजीव ने सारी उम्र उनकी याद में अकेले ही गुजार दी।


इसका असर फिल्म शोले पर भी नजर आया। आपको बता दें इस फिल्म में दो अहम किरदार ही बदल दिए गए थे। दरअसल पहले वीरू का रोल संजीव कुमार के पास था और धर्मेंद्र ठाकुर के रोल में थे लेकिन जब हेमा को यह पता चला तो रोल बदल दिए गए। अभिनेत्री सुलक्ष्णा पंडित संजीव कुमार को काफी पसंद करती थी लेकिन संजीव के दिल में तो केवल हेमा ही बसी हुई थी।

एक और हैरानी की बात संजीव कुमार के परिवार से जुड़ी एक बात ये भी सामने आयी है कि उनके परिवार में कोई भी पुरुष 50 की उम्र से ज्यादा नहीं जी पाता संजीव कुमार की भी 47 की उम्र में ही दिल का दौरे पड़ने से मौत हो गई थी।

The post आखिर कौन है वो हीरो जो बन गए प्यार में देवदास! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2zA74NV

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop