छोटी-मोटी समस्याओं से छूटकारा पाने के लिए अपनाएं ये रामबाण उपाय
हेल्थ डेस्क। लौंग का सेवन करना हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यहीं नहीं लौंग का इस्तेमाल करकें खाने का स्वाद भी बढ़ाया जाता है। इसलिए लौंग भारतीय मसालों का ही एक हिस्सा है। इससे खाने का टेस्ट ही नहीं बढ़ता बल्कि हमारी सेहत भी ठीक बनी रहती है। लौंग में कई पोषक तत्व मौजूद होते है जैसे :- कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, सोडियम, पोटैशियम और विटामिन C आदि। ये तत्व हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते है। आज हम आपको यह बताने जा रहे है कि रोजाना 1 लौंग का सेवन करने से आपको स्वास्थ्य संबंधी कई छोटी-मोटी समस्याओं से मुक्ति मिल जाएंगी। आइए जानते है उन समस्याओं के बारे में …
(1) डाइजेशन :-
जिन लोगों का डाइजेशन सिस्टम ठीक नहीं रहता है वे अगर रोजाना खाना खाने से पहले 1 लौंग का सेवन करें तो उनको इस समस्या से जल्द ही छूटकारा मिल सकता है। इसका सेवन सुबह-शाम खाने से पहले करें।
(2) पेट दर्द :-
जिन लोगों को अगर पेट दर्द की समस्या रहती है तो वे लौंग का सेवन करें क्योंकि लौंग में एंटीइंफ्लेमेटरी जैसे तत्व पाए जाते है। इससे पेट की इंफैक्शन दूर होती है। पेट दर्द से छूटकारा पाने का यह बहुत ही कारगर नुस्खा माना जाता है।
(3) हेल्दी त्वचा :-
लौंग केवल हमारे खाने के स्वाद को ही नहीं बढाती बल्कि इससे हमारी त्वचा भी निखर उठती है। ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पाने के लिए रोजाना 1 लौंग का सेवन जरूर करें क्योंकि यह बॉडी टॉक्सिन्स बाहर निकालती है और खून को साफ करती है। इससे आपकी त्वचा चमक उठेंगी।
(4) मसल्स पेन :-
जिन लोगों को मसल्स पेन की समस्या रहती है उनको बता दें कि लौंग खाने से बॉडी को रिलैक्स मिलता है और साथ ही मसल्स भी मजबूत होते है। इस समस्या से छूटकारा पाने के लिए यह बहुत ही कारगर नुस्खा है।
(5) बीमारियों से राहत :-
बता दें कि लौंग में विटामिन ई और के जैसे पोषक तत्व मौजूद होते है इसलिए इसका रोजाना सेवन से हमारे शरीर में इम्यूनिटी ही नहीं बढ़ती बल्कि हमें सर्दी-जुकाम जैसी समस्या में भी राहत मिलती है।
The post छोटी-मोटी समस्याओं से छूटकारा पाने के लिए अपनाएं ये रामबाण उपाय appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2h7jOAn
Comments
Post a Comment