इन देशों के लोगों की लंबी उम्र पीछे क्या राज छिपा है ? जानिए जरूर !
रोचक डेस्क। हर कोई यह चाहता है कि उसकी और उसके परिवार की लंबी उम्र हो। लेकिन आजकल के खान-पान के कारण ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है। हर किसी का यह सपना होता है कि लंबी उम्र हो लेकिन वे ये बात मानने से कतराते है। आपको बता दें कि हैल्दी लाइफस्टाइल के कारण ही लंबी उम्र जी जा सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे देशो के बारे में बताने जा रहे है जहां के लोगों की उम्र बाकी देशों के लोगों से ज्यादा लंबी होती है। आपको यह जानकर हैरानी होंगी कि उनकी लंबी उम्र का कारण और कोई नहीं बल्कि वहां का सामाजिक सुख,सरकार की तरफ से अच्छी सुविधाएं,और डॉक्टरी सुविधाएं आदि है। जिन देशो में ये सुविधाएं होती है वहां के लोगों की उम्र लंबी होती है। आइये जानते है ऐसे देशो के बारे में जहां के लोगो की उम्र लंबी है ….
(1) साउथ कोरिया के लोग :-
आपको बता दें कि साउथ कोरिया के लोग बाकी देशों के मुकाबले ज्यादा जीते है यानि की उनकी उम्र लंबी होती है। इस मामले में एक शोध किया गया और उसके अनुसार यह बताया गया है इस देश के लोगों की लाइफ एक्सपेक्टेंसी 90 साल है यानि कि यहां के लोग 90 साल तक जीते है। बता दें कि यहां के लोगों में ब्लड प्रैशर,कोलेस्ट्राल आदि की समस्याएं बहुत कम देखने को मिलती है। इन लोगों की बीमारियों से लड़ने की क्षमता बहुत अधिक होती है।
(2) सिंगापुर के लोगों की हैल्दी लाइफस्टाइल के कारण लंबी उम्र :-
पूरे देश में सिंगापुर ही एक ऐसी जगह है जहां सफाई देखने को मिलती है और यह खूबसूरती के मामले में भी सबसे आगे है। अधिकतर लोगों का यह सपना होता है कि वे सिंगापुर में रहें। आपको बता दें कि यहां के लोगों की लाइफ एक्सपेक्टेंसी 83 से 84 साल है। और तो और सरकार के द्वारा भी यहां सेहत संबंधी बहुत सी सुविधाएं भी दी जाती है। सरकार ही नहीं यहां रहने वाले लोग भी अपनी सेहत के प्रति जागरूक होते है।
(3) जापान का है तीसरा नंबर :-
आपको बता दें कि सेहतमंद देशों में जापान का तीसरा नंबर आता है। यहां के लोगों की उम्र 83 साल है। क्योंकि यहां के लोगों का खानपान बहुत ही अच्छा है यही नहीं यहां के लोग खाने में हैल्दी फूड का अधिक सेवन करते है। यहां के लोग अपनी डाइट में टोफू,शक्करकंद,मछली का सेवन तो करते ही है साथ ही ऐसी चीजों का सेवन करते है जिसमें पोषक तत्वों की अधिक मात्रा होती है।
(4) स्पेन भी है सेहतमंद देश :-
आपको बता दें कि स्पेन के लोगों की लाइफ एक्सपेक्टेंसी 82 साल है। यहां पर लोग खाने में ऑलिव ऑयल, सब्जियां, वाइन का सेवन करते है और दोपहर को आराम करते है। इन चीजों को वे अपनी लाइफस्टाइल का एक हिस्सा मानते है। आप भी यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि इस देश की खास बात है कि यहां पर लंच ब्रेक आधे घंटे की बजाए 2-3 घंटे का होता है।
(5) खूबसूरत और हैल्दी देश स्विटजरलैंड :-
स्विटजरलैंड को यूरोप का सबसे अमीर देश भी माना जाता है। यहां के लोग की भी काफी लंबी उम्र होती है क्योंकि यहां के लोेगों को हर तरह की सुख-सुविधाएं जैसे- हेल्थकेयर, स्ट्रॉन्ग पर्सनल सेफ्टी और सामाजिक सुख आदि आसानी से मिल जाती है। आपको बता दें कि यहां के लोग अपनी डाइट में पनीर और डेयरी प्रॉडक्ट को अधिक शामिल करते है। इसलिए इन लोगों की सेहत ठीक बनी रहती है।
The post इन देशों के लोगों की लंबी उम्र पीछे क्या राज छिपा है ? जानिए जरूर ! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2iYH3B7
Comments
Post a Comment