ये एक्ट्रेस बोली- फिल्म ‘दोस्ताना’ ने मुझे…
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह फिल्म ‘दोस्ताना’ से मशहूर हुई हैं और इस फिल्म से उन्हें ‘देसी गर्ल’ का नाम दिया है। ‘दोस्ताना’ फिल्म ने मंगलवार को हिंदी सिनेमा में अपने नौ वर्ष पूरे कर लिए हैं। वहीं प्रियंका ने ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘दोस्ताना’ को नौ वर्ष पूरे। फिल्म ने मुझे हमेशा के लिए ‘देसी गर्ल’ का नाम दिया। तरुण मनसुखानी, अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम की प्रशंसक हूं।
तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित ‘दोस्ताना’ दो ऐसे लोगों पर आधारित है, जो मकान हासिल करने के लिए समलैंगिक जोड़ा बनने का नाटक करते हैं। वे दोनों एक ही लडक़ी से प्यार करने लगते हैं और उसका दिल जीतने का प्रयास करते हैं। बाद में उन्हें पता चलता है कि वह किसी और से प्यार करती है।
फिल्म में अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। प्रियंका इन दिनों दो हॉलीवुड की फिल्मों में व्यस्त हैं। ‘मेरी कॉम’ की अभिनेत्री ने पहले ही अपनी अगली फिल्म ‘इज नॉट इट रोमांटिक’ की शूटिंग खत्म कर लिया है। यह फिल्म 14 फरवरी, 2019 को रिलीज होगी। इसमें एडम डेविन, सियाम हेम्वर्थ और रीबेल विल्सन जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
The post ये एक्ट्रेस बोली- फिल्म ‘दोस्ताना’ ने मुझे… appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zE1d9Z
Comments
Post a Comment