sss

; //]]>

शादी के दूसरे दिन पत्नी मेकअप करना भूली.. तो पति ने ठोका मुक़दमा !

रोचक डेस्क। आज हम आपको ऐसे मामले के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा। एक महिला शादी के दूसरे दिन मेकअप करना क्या भूली, पति ने उसके खिलाफ मुकदमा ठोक दिया। यह मामला अल्जीरिया का है। शादी के बाद जब दूसरे दिन पति सोकर उठा तो उसने अपनी पत्नी का असली चेहरा देखा तो वह दंग रह गया। उसे विश्वास ही नहीं हुआ कि जो चेहरा वह देख रहा है, वो उसकी पत्नी का नहीं है।

पति ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि शादी से पहले वह बहुत खूबसूरत और आकर्षक दिखती थी। लेकिन, जब उठने के बाद मैंने पत्नी का चेहरा देखा तो विश्वास ही नहीं कर पाया कि बगल में जो महिला सो रही है, वह उसकी बीवी है। उस व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चोर होने तक का आरोप लगा दिया। उसने अपनी पत्नी पर धोखाधड़ी और मनोवैज्ञाकिन पीड़ा देने का मामला भी दर्ज करवाया है।

पति ने हरजाने के तौर पर 20 हजार डॉलर (करीब 12 लाख 76 हजार 200 रूपए) मांगे हैं। पति ने कहा कि जब वह सोकर उठी तो वह उसे पहचान ही नहीं पाया और उसे लगा कि घर में कोई चोर घुस आई है। इस मामले के मीडिया में आने के बाद अलजीरिया में कई लोग इसे हैरतंअगेज मान रहे हैं तो कई लोगों को यह मजाक से कम नहीं है।

The post शादी के दूसरे दिन पत्नी मेकअप करना भूली.. तो पति ने ठोका मुक़दमा ! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2hcmqgk

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop