भंसाली की मुश्किलें बढ़ी, राजस्थान में रिलीज नहीं होगी फिल्म ‘पद्मावती’
मुंबई। फिल्म पद्मावती को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा हैं। इस फिल्म की रिलीज को लेकर संजय लीला भंसाली की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। मीडिया रिपोट्स के अनुसार राजस्थान में फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स ने ‘पद्मावती’ को रिलीज नहीं करने का निर्णय लिया हैं। वहीं दूसरी तरफ भाजपा विधायक और जयपुर राजघराने की राजकुमारी दीया कुमारी ने भी फिल्म में इतिहास के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ का विरोध किया है। दीया कुमारी ने ट्वीट किया कि रानी पद्मावती राजस्थान के बहादुरी और सम्मान की प्रतीक हैं और उनकी एवं महिलाओं के बलिदान को कमतर करने की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।
राजस्थान में फिल्म की रिलीज को लेकर डिस्ट्रीब्यूटरों का कहना है कि जब तक विवाद नहीं सुलझ जाता वह फिल्म को रिलीज नही करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि इतिहास के साथ छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। वहीं दूसरी तरफ फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ के विरोध में राजस्थान में करणी सेना, बजरंग दल और अन्य संगठन फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं। गौरतलब है कि यह फिल्म देशभर में 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
The post भंसाली की मुश्किलें बढ़ी, राजस्थान में रिलीज नहीं होगी फिल्म ‘पद्मावती’ appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2iFmVAc
Comments
Post a Comment