नपुंसकता था पति, कहा- ‘चाहें तुम किसी से भी बना लो संबंध’.. मुझे बच्चा चाहिए !
नई दिल्ली। यह तो हम सभी जानते है की आए दिन अनोखे मामले हमारे सामने आते रहते है। ऐसा ही एक मामला बेंगलुरु का है जहां पर एक युवक ने अपनी पत्नी को किसी भी पुरुष से संबंध बनाने पर जोर दिया। लेकिन पत्नी ने इनकार कर दिया, और पति की पिटाई भी कर दी।
खबरों के अनुसार पूरा मामला नपुंसकता से जुड़ा हुआ है। यह 32 वर्षीय युवक सेक्स नहीं कर सकता था। उसके परिवार वालों को कुछ भी नहीं पता था। जब घरवालों ने दबाव दिया तो उसने शादी तो कर ली, लेकिन पत्नी से दूरी बरतने लगा। युवक के अनुसार उसके साथ काम करने वाले साथी भी जानते थे कि वो नपुंसक है।
शादी के बाद लड़की घर आई, तो वह बहाना बनाने लगा। वह साथ में रहने को तैयार नहीं था। उसने कुछ दिनों का समय मांगा। इसके बाद लड़की वापस अपने घर आ गई। ऐसा कुछ महीने तक चलता रहा। इस दौरान लड़की और उसके परिवार वालों ने जब भी लड़के के ऊपर दबाव डाला, लड़के ने किसी न किसी बहाने सुहागरात से इनकार कर दिया। आखिरकार परिवार के दबाव में लड़का सुहागरात मनाने राजी हो गया और लड़की एक बार फिर लड़के के घर आ गई।
इसके बाद अपने पति के बारे में युवती को पता चल गया और परिवार की खातिर वह उसके साथ रहने को तैयार हो गई, लेकिन जब लड़के के परिवार और उसके दोस्तों ने बच्चे के बारे में दबाव बनाना शुरू किया, तो पति ने पत्नी के सामने एक अजीबो-गरीब फरमाइश रखी दी।
युवक ने पत्नी से कहा कि वह जिससे चाहे संबंध बना ले और बच्चा पैदा कर ले ताकि वह अपने परिवार और दोस्तों को यह बोल सके कि वह नपुंसक नहीं है। पति की यह फरमाइश सुन पत्नी के होश उड़ गए और उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया। जब युवक लगातार पत्नी पर दबाव डालता रहा तो परेशान होकर युवती ने सोमवार को पति की बुरी तरह पिटाई कर दी। इसके बाद युवती ने अपने और पति के परिजनों को नपुंसकता की बात बताई। पति को पीटने के बाद युवती अपने घर वापस चली गई।
The post नपुंसकता था पति, कहा- ‘चाहें तुम किसी से भी बना लो संबंध’.. मुझे बच्चा चाहिए ! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2hjEPYS
Comments
Post a Comment