sss

; //]]>

अगर रहना चाहते है स्वस्थ तो अपने घर के बाहर जरूर लगाएं ये पौधे

लाइफस्टाइल डेस्क। आपने देखा होंगा कि कई लोगों को पौधे लगाने का काफी शौक होता है यहां तक कि वे अपने घर में भी कई तरह के पौधे लगाते है। पौधे लगाना हमारी जिंदगी का खास हिस्सा होता है। पौधे लगाने से हमारा स्वास्थ्य ठीक रहता है और हमारे शरीर के लिए जितना जरूरी खाना खाना होता है उतना ही जरूरी स्वस्थ रहने के लिए फ्रैश हवा में सांस लेना भी होता है। सभी यह बात जानते है कि पेड़ -पौधे हमें ऑक्सीजन प्रदान करते है। इसलिए ये हमारे लिए बहुत ही जरुरी होते है। हमारे घर के बाहर पेड़ -पौधे हमारे घर की सुंदरता में चार चांद लगा देते है। आपको बता दें कि पौधे घर में साकारात्मक ऊर्जा लाने और एयरप्यूरिफायर का भी काम करते है। अगर आप भी अपने घर के आसपास का वातावरण शुद्ध रखना चाहते है तो घर के बाहर या आंगन में पौधे जरूर लगाएं। ये पौधे आप लगा सकते है….

(1) चमेली :-


आप सब चमेली पौधे के बारे में तो जानते ही होंगे इसकी खुशबू हर किसी का मन खुश कर देती है। इसके अलावा घर में यह पौधा लगाने से हमें कई समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है जैसे तनाव, बेचैनी आदि। यही नहीं इसके अलावा रात को नींद भी अच्छी आती है। आप भी अपने घर के आसपास के वारावरण को शुद्ध रखने के लिए चमेली का पौधा जरूर लगाएं। इससे आपके घर में साकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

(2) लैवेंडर :-
यह पौधा देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है और इससे घर का वातवरण भी शुद्ध बना रहता है। यही नहीं यह पौधा हमारे माइंड को फ्रेश बनाएं रखता है। इससे बेचैनी, और तनाव दूर जाता है। आपको बता दें कि छोटे बच्चो और नई बनी माओं के लिए इस पौधे की खुशबू बहुत ही फायदेमंद होती है। यही नहीं इसकी खुशबू अरोमा थैरेपी का काम भी करती है।

(3) एलोवेरा:-


एलोवेरा का सेवन करना हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है और यह ब्यूटी और हैल्थ दोनों के लिए बहुत फायदेमंद है। यही नहीं घर में यह पौधा लगाने से घर के आसपास का वातावरण शुद्ध बना रहता है। आपको बता दें कि यह रात को ऑक्सीजन छोड़ता है, जिससे घर के आसपास रात को भी हवा शुद्ध रहती है।

(4) स्पाइडर प्लांट :-


आपको बता दें कि स्पाइडर प्लांट की पत्तियां मकड़ी के पैरों की तरह ही बिखरी हुई होती है। घर में यह पौधा लगाना बहुत ही फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं यह पौधा कैंसर जैसी महान बीमारी का खतरा उत्पन्न करने वाले केमिकल्स को भी घर के आसपास नहीं आने देता और यह घर के आसपास के वातावरण को शुद्ध बनाएं रखता है। इसके साथ ही वातावरण में उत्पन्न गंध को सोखने में यह पौधा कारगर है। इसलिए घर में यह पौधा जरूर लगाना चाहिए।

The post अगर रहना चाहते है स्वस्थ तो अपने घर के बाहर जरूर लगाएं ये पौधे appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2A24kVQ

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop