शतक बनाने से चुके शिखर धवन, राहुल- पुजारा ने संभाली कमान
खेल डेस्क। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाजों के एल राहुल (73) और पुजारा (2) ने संभलकर खेलते हुए श्रीलंका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन आज शाम तक भारत को एक विकेट के नुकसान पर 171 रन के लक्ष्य तक पहुंचाया है। परन्तु टीम इंडिया के शिखर धवन अपना शतक बनाने से चूक गए है। वह 116 गेंदों पर 94 रन बनाये और सुन शनाका की गेंद पर आउट हो गए।
इससे पहले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दाहिने पैर में चोट के बावजूद गेंदबाजी करते हुए सुबह के सत्र में तीन विकेट लिये लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने निचले क्रम पर संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को पहली पारी में 294 रन तक पहुंचाया । भुवनेश्वर कुमार ने 88 रन देकर और शमी ने 100 रन देकर चार चार विकेट लिये ।भारत ने श्रीलंका के बाकी छह बल्लेबाजों को आउट करने में 38 ओवर लिये । श्रीलंका के लिये नौवे नंबर के बल्लेबाज रंगाना हेराथ ने सर्वाधिक 67 रन बनाये जिससे उनकी टीम ने 122 रन की बढत बनाई ।
राहुल और धवन ने दूसरी पारी में कोई जोखिमभरा शाट नहीं खेला । चाय के समय तक भारत 52 रन से पीछे था । राहुल जब 22 रन पर थे तो लाहिरू गामेगे ने उनके रिटर्न कैच का मौका गंवाया हालांकि यह काफी कठिन कैच था । इससे पहले अपने कल के स्कोर चार विकेट पर 165 रन से आगे खेलते हुए श्रीलंका ने डिकवेला और चांदीमल के विकेट गंवा दिये । श्रीलंका ने भारत का 172 रन का स्कोर चौथे ओवर में पार कर लिया था । डिकवेला ले 52वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार को तीन चौके लगाये लेकिन शमी ने अपने चौथे और पांचवें ओवर में दोनों को पवेलियन भेजकर उनकी लय तोड़ दी ।शमी ने कल रात के नाबाद बल्लेबाज निरोशन डिकवेला को 35 और दिनेश चांदीमल को 28 रन पर आउट किया । भारत ने पहले घंटे में 10 गेंद के भीतर तीन विकेट लिये । इसके अलावा दिलरूवान परेरा पांच का पगबाधा का फैसला भी रिव्यू पर बदल गया । वह ड्रेसिंग रूम की ओर बढ चुके थे जब रिव्यू लिया गया । परेरा ने हेराथ के साथ 43 रन की साझेदारी की । वह 69वें ओवर में शमी की गेंद पर आउट हुए ।
The post शतक बनाने से चुके शिखर धवन, राहुल- पुजारा ने संभाली कमान appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2hL9Ybq
Comments
Post a Comment